scorecardresearch

Independence Day 2022: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छोटे-बड़े तिरंगों के साथ निकाली गई नदी में यात्रा, करीब 150 लोग हुए अभियान में शामिल

छपरा शहर के मशहूर सैंड आर्टिस्ट और कुशल गोताखोर अशोक ने आजादी के अमृत महोत्सव और 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 से भी ज्यादा छोटे बड़े तिरंगे झंडों के साथ सरयू नदी की उफनती लहरों के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा में कुछ लोग नदी की धारा में थे तो कुछ लोग बड़ी नाव पर. कुल 150 के आसपास लोग इस अभियान से जुड़े हुए थे.

यात्रा यात्रा
हाइलाइट्स
  • नदी में लगभग 3 किलोमीटर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

  • कुल 150 के आसपास लोग इस अभियान से जुड़े

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 को पूरे एक साल तक आजादी के 75 वर्ष पूरे होने को लेकर पूरे साल आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का ऐलान किया था. जिसके बाद सभी सरकारी-गैर सरकारी संस्थान, हर खास मौके पर अपने-अपने तरीके से इस आयोजन को कर रहे थे. कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत की थी. पीएम ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी भारतवासियों से आग्रह किया था कि इन 3 दिनों तक सभी लोग अपने घरों की छत पर तिरंगा लगाकर इस अभियान से जुड़ें. 

इसी कड़ी में बिहार के छपरा शहर के मशहूर सैंड आर्टिस्ट ने नदी में तिरंगा यात्रा निकाली है. 

150 लोग जुड़े इस अभियान से 

छपरा शहर के मशहूर सैंड आर्टिस्ट और कुशल गोताखोर अशोक ने आजादी के अमृत महोत्सव और 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर  नदी में तिरंगा यात्रा निकाली है. इस यात्रा की अगर बात करें, तो 75 से भी ज्यादा छोटे बड़े तिरंगे सरयू नदी की उफनती लहरों के बीच से यात्रा में निकाले गए हैं. यात्रा में 150 के करीब लोग शामिल हुए थे. जिसमें से कुछ लोग नदी की धारा में थे तो कुछ लोग बड़ी नाव पर. 

छपरा के सैंड आर्टिस्ट ने लगाए अभियान में चार चांद 

दरअसल, हर घर तिरंगा अभियान का जनता के ऊपर काफी सकारात्मक असर हुआ और यही वजह है कि आज ज्यादातर घरों की छतों, दुकानों, गलियों, सड़को पर तिरंगा लहराता नजर आ रहा है. छपरा के सैंड आर्टिस्ट अशोक ने इस अभियान में चार चांद लगाते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली है. अशोक ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमलोग देश के लिए जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी, उनके प्रति सम्मान समर्पित कर रहे हैं. इसके अलावा देश आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, उस आयोजन को लेकर यह तिरंगा यात्रा नदी की धारा में निकाली गई है.
 

(आलोक कुमार जैसवाल की रिपोर्ट)