scorecardresearch

Weather Update: उत्तर भारत में छाया रहेगा घने कोहरे का साया, उत्तर प्रदेश में विजिबिलिटी के 50 मीटर तक गिरने की संभावना

India weather update: मौसम विभाग ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि आज उत्तर प्रदेश के बरेली, बहराइच, सुल्तानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद आगरा, लखनऊ और गोरखपुर में घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं बिहार के गया, पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के कई उत्तरी इलाकों में भी कोहरे का कहर रहेगा. इनके अलावा जम्मू, हरियाणा और असम में मध्यम कोहरा छाए रहेंगे.

Indian Weather Update: Fog Indian Weather Update: Fog
हाइलाइट्स
  • 50 मीटर तक गिर सकती है विजिबिलिटी

  • राजस्थान और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के आसार 

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कहीं कोहरे तो कहीं शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि आज उत्तर प्रदेश के बरेली, बहराइच, सुल्तानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद आगरा, लखनऊ और गोरखपुर में घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं बिहार के गया, पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के कई उत्तरी इलाकों में भी कोहरे का कहर रहेगा. इनके अलावा जम्मू, हरियाणा और असम में मध्यम कोहरा छाए रहेंगे.

50 मीटर तक गिर सकती है विजिबिलिटी

कोहरे की वजह से इन जगहों पर विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तो यह 50 मीटर तक भी गिर सकती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत पर पड़े पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार रात से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के आसार 

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा. आईएमडी ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा, "21 से 23 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में काफी व्यापक बारिश की संभावना है." 21 और 22 जनवरी की रात को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में इसकी वजह से ओलावृष्टि होने की संभावना है. एक निजी पूर्वानुमान पोर्टल कश्मीर वेदर ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार को कश्मीर के कई स्थानों पर और जम्मू में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है.