scorecardresearch

India Weather Update: मौसम विभाग की वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को लेकर चेतावनी! कोहरे में ढकी रहेगी दिल्ली, उत्तर भारत में होगी बारिश

जनवरी में अमूमन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होता है, इस वर्ष भी इसके कारण शनिवार रात से हल्की बारिश का अनुमान है. अगले 2 दिनों के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. इसके बाद शनिवार और रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

India Weather Report India Weather Report
हाइलाइट्स
  • जनवरी में होता है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव

  • राजस्थान के कुछ जिलों में पड़ सकते हैं ओले

दिल्ली में बढ़ती ठंड और बारिश ने लोगों को परेशान करके रख दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को लेकर सबको चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि ये डिस्टर्बेंस आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत को प्रभावित करने वाला है. इस दौरान राजधानी में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, साथ ही शुक्रवार शाम को हल्की बारिश भी बताई गई है. 

बता दें, राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरे की वजह से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें देर से ही चलेंगी. 

आईएमडी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “शुक्रवार को शाम को हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा."

राजस्थान के कुछ जिलों में पड़ सकते हैं ओले 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई है. 21 जनवरी की रात से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर और पाली जिलों में कई जगह गरज और बिजली गिरने की संभावना है. जयपुर, अलवर, सीकर और चुरू जिलों में कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं.

जनवरी में होता है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव 

जनवरी में अमूमन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होता है, इस वर्ष भी इसके कारण शनिवार रात से हल्की बारिश का अनुमान है. अगले 2 दिनों के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. इसके बाद शनिवार और रविवार को व्यापक रूप से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 

शनिवार को असम और मेघालय में हो सकती है बारिश 

आईएमडी ने 20-21 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की बूंदाबारी  की बात कही है और इसके बाद 22 और 23 जनवरी को भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. पंजाब में अलग-अलग जगह भारी वर्षा हो सकती है. 22 जनवरी को और 24 जनवरी को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है.