scorecardresearch

Indian Railways: अब रेलवे स्टेशन पर मॉल की तरह आनंद, यात्री उठा पाएंगे गेमिंग जोन का लुफ्त

बहुत बार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए लोग परेशान होने लगते हैं, खासकर कि बच्चे. लोकिन अब इस समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे एक नयी पहल कर रही है.

Advertisement
Representational Image (Photo: Unsplash) Representational Image (Photo: Unsplash)

रेलवे लगातार कोशिश करता है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएं. इसके लिए रेलवे लगातार हाईटेक रेल और वर्ल्ड क्लास स्टेशन निर्माण की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है. आम तौर पर राइज स्टेशन पर ट्रेन का इंचजार करते समय लोग कई बार बोर होने लगते हैं. ट्रेन लेट हो तो फिर तो समय काटना भारी पड़ जाता है. 

ऐसे में, अब रेलवे को एक प्रपोजल मिला है जिसमें रेलवे स्टेशन पर गेम जोन बनाने की बात की गई है. हालांकि, विशाखापटनम में रेलवे स्टेशन पर फन गेमिंग जोन पहले से चल रहा है. लेकिन अब ये सुविधा दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिल पाएगी. 

इन स्टेशनों पर बनेंगे गेमिंग जोन 
इसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार, निजामुद्दीन, सराय रोहिल्ला स्टेशन शामिल किए जाएंगे. असल में फन गेमिंग जोन में यात्रियों और खासकर बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के गेम रखे जाएंगे. जिससे यह बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा. 

नॉर्दन रेलवे को गेमिंग जोन बनाने के लिए अभी प्रपोजल मिला है. इसके लिए रेलवे को स्टेशन के अंदर ही जगह देनी होगी. रेलवे के अधिकारियों की मानें तो आने वाले दिनों में इस प्रपोजल पर फैसला किया जाएगा. लेकिन उससे पहले यह देखा जाएगा कि इसके लिए सही जगह क्या होगी और कितनी लागत लगेगी.