Instamart Data Led Report
Instamart Data Led Report
क्या आप चॉकलेट खाना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आजकल लोग चॉकलेट अब रोजमर्रा की खरीदारी के साथ भी चॉकलेट खरीद रहे हैं. इंस्टामार्ट की नई रिपोर्ट बताती है कि देश में चॉकलेट खाने का चलन तेजी से बढ़ा है. लोग सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि हेल्दी और प्रीमियम चॉकलेट भी पसंद कर रहे हैं. खास बात यह है कि अब छोटे शहरों के लोग भी महंगी चॉकलेट पर खुलकर खर्च कर रहे हैं.
इंस्टामार्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मिल्क चॉकलेट सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. हर 10 में से करीब 4 चॉकलेट ऑर्डर मिल्क चॉकलेट के होते हैं. इसके बाद चॉकलेट- कोटेड वेफर बार लोगों की पसंद बने हुए हैं. वहीं फ्रूट एंड नट, कैरेमल और हेजलनट फ्लेवर भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इससे साफ है कि लोग नए स्वाद जरूर आजमा रहे हैं.
प्रीमियम और हेल्दी चॉकलेट की बढ़ रही मांग
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पिस्ता से भरी दुबई चॉकलेट का असर भारत में भी साफ दिखाई दिया. रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह की चॉकलेट के ऑर्डर में पिछले एक साल के दौरान 11,739 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला चॉकलेट ट्रेंड बन गया है. इतना ही नहीं भारतीय ग्राहक अब सिर्फ मीठा स्वाद नहीं, बल्कि हेल्दी ऑप्शन भी तलाश रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, शुगर-फ्री चॉकलेट के ऑर्डर में 85 प्रतिशत और डार्क चॉकलेट की मांग में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं प्रोटीन चॉकलेट भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. यानी अब लोग स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रख रहे हैं.
बेंगलुरु बना मिल्क चॉकलेट राजधानी
बेंगलुरु को देश की मिल्क चॉकलेट राजधानी कहा जा सकता है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा मिल्क चॉकलेट ऑर्डर की जाती है. हैदराबाद के लोग कैरेमल फ्लेवर के दीवाने हैं, जबकि मुंबई के ग्राहक प्रीमियम चॉकलेट खरीदने में सबसे आगे हैं. वहीं कोच्चि और कोलकाता में हेजलनट और व्हाइट चॉकलेट की मांग लगातार बढ़ रही है. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि मेरठ, इंदौर, सूरत, वाराणसी, राजकोट, रांची, गोरखपुर और वेल्लोर जैसे शहरों में भी प्रीमियम चॉकलेट की खरीद तेजी से बढ़ी है. इससे साफ है कि महंगी चॉकलेट का बाजार अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा.
कुछ लोगों का चॉकलेट प्रेम बना चर्चा का विषय
इतना ही नहीं रिपोर्ट में कई दिलचस्प आंकड़े भी सामने आए हैं. कोच्चि के एक ग्राहक ने पिछले एक साल में 277 बार चॉकलेट ऑर्डर की. यानी लगभग हर चार दिन में तीन बार. वहीं मैसूर के एक ग्राहक ने 205 बार चॉकलेट मंगाई. सबसे ज्यादा खर्च करने का रिकॉर्ड अहमदाबाद के एक ग्राहक के नाम रहा, जिसने एक साल में चॉकलेट पर 1.59 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए.
भारत में छाया चॉकलेट का ट्रेंड
ऐसे में रिपोर्ट बताती है कि चॉकलेट अब सिर्फ त्योहारों, जन्मदिन या गिफ्ट तक सीमित रह गई है. लोग इसे रोजमर्रा की खरीदारी का हिस्सा बना चुके हैं. वैलेंटाइन डे पर चॉकलेट के ऑर्डर में 74 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और 14 फरवरी को सुबह 11.25 बजे हर मिनट 745 चॉकलेट ऑर्डर की गईं. दिलचस्प बात है कि लोग अब चॉकलेट के साथ पॉपकॉर्न, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक ही नहीं, बल्कि इंस्टेंट नूडल्स, केले, प्रोटीन शेक और दूसरे रोजमर्रा के सामान भी खरीद रहे हैं. इससे साफ है कि भारत में चॉकलेट अब किसी खास मौके की मिठास नहीं, बल्कि हर दिन की छोटी-छोटी खुशियों का हिस्सा बन चुकी है.
ये भी पढ़ें: