scorecardresearch

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने भरी रफ्तार, जींद से शुरू हुआ स्वच्छ रेल सफर का नया दौर

देश में स्वच्छ और आधुनिक रेल सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का जींद में सफल परीक्षण किया गया. यह ट्रेन सुबह करीब 8:30 बजे जींद रेलवे स्टेशन से आठ बोगियों के साथ रवाना हुई और रेलवे ट्रैक पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी. यह परीक्षण भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

Jind hydrogen train Jind hydrogen train

देश में स्वच्छ और आधुनिक रेल सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का जींद में सफल परीक्षण किया गया. यह ट्रेन सुबह करीब 8:30 बजे जींद रेलवे स्टेशन से आठ बोगियों के साथ रवाना हुई और रेलवे ट्रैक पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी. यह परीक्षण भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

हाइड्रोजन ट्रेन जींद रेलवे स्टेशन से चलकर ललित खेड़ा रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ी. हालांकि, निर्धारित स्थान से पहले ही ट्रेन ने यू-टर्न लिया और वापस जींद स्टेशन लौट आई. इस दौरान ट्रेन ने करीब 20 किलोमीटर का सफर सफलतापूर्वक पूरा किया. ट्रेन के संचालन के दौरान दो लोको पायलट मौजूद रहे, वहीं रेलवे स्टाफ के कर्मचारी और आरपीएफ के जवान भी सुरक्षा और निगरानी के लिए ट्रेन में तैनात थे.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल हाइड्रोजन ट्रेन का परीक्षण चरण चल रहा है. अगले एक सप्ताह तक इसी तरह नियमित रूप से ट्रायल किए जाएंगे, ताकि तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा सके. यदि परीक्षण सफल रहते हैं, तो जल्द ही इस ट्रेन को नियमित रूप से रेलवे ट्रैक पर उतार दिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, भविष्य में यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलाई जा सकती है. खास बात यह है कि देश की इस अनोखी ट्रेन के लिए हाइड्रोजन प्लांट भी जींद शहर में ही स्थापित किया गया है. बता दें कि, हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन पर्यावरण के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे प्रदूषण नहीं होता. इस सफल ट्रायल के साथ भारतीय रेलवे ने हरित और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा दिया है.

रिपोर्टर: सुनील कुमार

ये भी पढ़ें: