scorecardresearch

IIT बाबा ने प्रेमिका संग रचाई शादी... दिखे पत्नी के साथ, बताया भविष्य का प्लान

अभय अपनी पत्नी के साथ बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने के सिलसिले में झज्जर आए थे. इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर स्थित अपने एडवोकेट पिता भाई कर्ण सिंह ग्रेवाल के चैंबर में कुछ समय बिताया और वहीं मीडिया से भी रूबरू हुए. यहां चाय की चुस्कियों के बीच चैंबर में ही आईटीएन बाबा को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा.

Jhajjar IIT Baba Jhajjar IIT Baba

प्रयागराज के महाकुंभ में चर्चाओं का केंद्र बने झज्जर के अभय, जिन्हें अब लोग ‘आईटीएन बाबा’ के नाम से जानते हैं. उन्होंने विवाह रचा लिया है. शादी के बाद वे अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ पहली बार अपने पैतृक शहर झज्जर पहुंचे, जहां उन्हें देखने और मिलने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.

बताया जा रहा है कि अभय अपनी पत्नी के साथ बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने के सिलसिले में झज्जर आए थे. इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर स्थित अपने एडवोकेट पिता भाई कर्ण सिंह ग्रेवाल के चैंबर में कुछ समय बिताया और वहीं मीडिया से भी रूबरू हुए. यहां चाय की चुस्कियों के बीच चैंबर में ही आईटीएन बाबा को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा.

माता-पिता से करेंगे मुलाकात
कई लोगों ने अभय से पुरानी यादें भी ताजा की. इस मौके पर अभय ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और दोनों एक ही विजन के साथ काम कर रहे हैं. माता-पिता से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे उनसे जरूर मिलेंगे, लेकिन बड़े परिवार की जिम्मेदारियों के चलते कभी-कभी छोटे परिवार से दूरी बनानी पड़ती है.

भविष्य में यूनिवर्सिटी खोलेंगे
आईटीएन बाबा ने अपने भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि ‘श्री यूनिवर्सिटी’ के निर्माण पर काम चल रहा है, जहां ज्ञान को एकीकृत (कम्बाइन) करने पर जोर दिया जाएगा. इस यूनिवर्सिटी में शिक्षण के साथ-साथ साधना से जुड़े ज्ञान को भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जानना और सीखना है, जिसके लिए स्पष्ट विजन होना आवश्यक है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सांसारिक चीजों से दूरी बनाना जरूरी है. 

रिपोर्टर: प्रथम शर्मा

ये भी पढ़ें: