scorecardresearch

बकरी पालन योजना ने बदली किसानों की किस्मत, ग्रामीण अब कमा रहे मुनाफा... जानें कैसे मिलेगा फायदा

यूपी सरकार की बकरी पालन योजना का किसानों को मिल रहा भरपूर लाभ. योजना का लाभ पाकर सरकार की कर रहे तारीफ.

bakri palan yojna bakri palan yojna

बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक शानदार योजना चलाई है. जिसका झांसी के ग्रामीण इलाकों में किसानों को मिल रहा है. जो पहले आर्थिक संकट से जूझ रहे थे वह इस योजना का लाभ मिलने के बाद न केवल अपना आर्थिक संकट दूर कर रहे है बल्कि आगे भी बढ़ा रहे हैं.

झांसी के ग्राम ईशागढ़ में रहने वाले देशराज के बेटे जितेन्द्र अब से कुछ समय पहले आर्थिक संकट से जूझ रहे थे. काम की तलाश में भी इधर-उधर भटक रहे थे. तभी उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही बकरी पालन योजना के बारे में पता चला. उन्होंने इस योजना का न केवल खुद लाभ लिया बल्कि अपने गांव के लोगों को भी दिलाया. उनके पिता देशराज कहते हैं कि हमारा बेटा काम की तलाश में घूम रहा था, तभी उसे जानकारी हुई कि पशु पालन में कोई सरकार की तरफ से योजना निकली है. वह पशु अस्पताल पहुंचे जहां अधिकारियों की मदद से उसने फार्म भरा और उसका चयन हो गया. जिसमें सरकार की तरफ से उसे 45 हजार मिले और कुछ उसने मिलाकर 6 बकरियां खरीद ली. जिनमें 20 हजार की बकरियां बेचकर लाभ भी कमा लिया है. आगे और भी लाभ कमायेगा. इस योजना से उसे काफी लाभ मिला.

वहीं गांव की रहने वाली मालती कहती हैं कि गांव में रहने वाले जितेन्द्र ने उन्हें इस योजना के बारे में बताया. वह उसके साथ पशु अस्पताल पहुंची. जहां उसने फार्म भरा. उसका चयन हो गया. बकरियां 62 हजार की आ रहीं थी. जिसमें 60 हजार सरकार की तरफ से लोन मिला और 2 हजार मिलाकर उसने बकरियां खरीद ली. आज उसके पास कई बकरियां हैं. जिन्हें बेचकर वह इस व्यवसाय को आगे और बढायेंगी.

कैसे करें आवेदन ?
UP Bakri Palan Yojana 2025 योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://nlm.udyamimitra.in/ पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद होगा. वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए जिले के पशुपालन विभाग में योजना का फॉर्म भरकर जमा करना होता है.

रिपोर्टर: प्रमोद कुमार गौतम

ये भी पढ़ें: