scorecardresearch

Junagadh News: होमवर्क न करने पर छात्र को मिली ऐसी सजा, कि पहुंच गया आईसीयू... कहा करो 300 उठक-बैठक

होमवर्क और असाइनमेंट पूरा नहीं करने पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को कड़ी सजा दी गई. सजा के चलते छात्र की तबीयत बिगड़ गई और उसके पैरों में तेज दर्द शुरू हो गया. जिसके बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
अस्पताल में भर्ती छात्र अस्पताल में भर्ती छात्र

जूनागढ़ में ट्यूशन क्लास में छात्र को कड़ी सजा देने का मामला सामने आया है. दरअसल होमवर्क और असाइनमेंट पूरा नहीं करने पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र से 300 उठक-बैठक करवाने का आरोप है. लगातार उठक-बैठक करवाने के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई और उसके पैरों में तेज दर्द शुरू हो गया. जिसके बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी किडनी पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है.

क्यों करवाई गईं 300 उठक-बैठक

यह पूरा मामला जूनागढ़ के डेल्टा ट्यूशन क्लासिस का है. डेस्टा ट्यूशन क्लासेस पर आरोप है कि होमवर्क और असाइनमेंट पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने 17 वर्षीय छात्र भौतिक परमार से 300 उठक-बैठक करवाई. लगातार उठक-बैठक करने के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई. साथ ही उसके पैरों में तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे जूनागढ़ की अस्पताल में भर्ती कराया गया.

भर्ती करवाना पड़ा आईसीयू में

जानकारी के मुताबिक, छात्र को एक निजी अस्पताल में तीन दिनों तक आईसीयू में रखा गया. जिसके बाद मंगलवार रात को छात्र को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है. फिलहाल छात्र की स्थिति नियंत्रण में है. इस पूरे मामले में छात्र के परिवार ने ट्यूशन क्लास के शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

डेल्टा ट्यूशन क्लासिस पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने डेल्टा ट्यूशन क्लासिस की संचालक संगीता जादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं, अन्य शिक्षक हार्दिक कुवाडिया के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है. जूनागढ़ के सी-डिविजन पुलिस स्टेशन में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.

- भार्गवी जोशी की रिपोर्ट