scorecardresearch

Aaj ka Mausam 14 April: अगले 5 दिनों में 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उत्तर भारत में भीषण गर्मी का अलर्ट, बाइक और ई-रिक्शा चालक रहें सतर्क

मौसम का मिजाज देश के अलग-अलग हिस्से में अलग बना हुआ है. जहां धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है, वहीं कुछ जगहों पर बारिश की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जताई है.

Weather Update 14 April 2026 Weather Update 14 April 2026

मौसम विभाग ने मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं बताया है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. खासकर उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. ऐसे में दोपहर के समय खासकर बाइक और ई-रिक्शा चलाने वालों को हीट वेव से सतर्क रहने की जरूरत है.

उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी
उत्तर-पश्चिम भारत में 14 से 18 अप्रैल के बीच तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसके बाद गर्मी और तेज होने के आसार हैं. यानी आने वाले दिनों में लोगों को चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का हाल
मध्य प्रदेश में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल तक 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के संकेत हैं. हालांकि इसके बाद कुछ समय के लिए तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन फिर सावधान रहने की जरूरत है.

पूर्वोत्तर में राहत, फिर बढ़ेगा पारा
पूर्वोत्तर भारत में फिलहाल मौसम थोड़ा संतुलित बना हुआ है, लेकिन 14 से 18 अप्रैल के बीच यहां भी तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे कुछ समय तक गर्मी से राहत बनी रहेगी.

अरुणाचल प्रदेश में 14, 15 और 18 अप्रैल को तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को मौसम बिगड़ सकता है. सिक्किम में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं. ऐसे में इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें