scorecardresearch

रामनवमी पर करौली में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, झांकियों और संतों की मौजूदगी बनेगी खास आकर्षण

रामनवमी के पावन अवसर पर करौली शहर में 26 मार्च को एक बार फिर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा. सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में निकलने वाली इस शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. आयोजन समिति ने प्रेसवार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की.

Karauli Shobha yatra Karauli Shobha yatra

रामनवमी के पावन अवसर पर करौली शहर में 26 मार्च को एक बार फिर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा. सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में निकलने वाली इस शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. आयोजन समिति ने प्रेसवार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की.

जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा दोपहर 2 बजे मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से प्रारंभ होगी. यह यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुरानी कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर सम्पन्न होगी. यात्रा का मार्ग हिंडौन दरवाजा, फूटा कोट चौराहा, हटवाड़ा बाजार, चटीकना चौराहा, भूडारा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, वजीरपुर दरवाजा और रामस्नेही मार्ग से होकर निर्धारित किया गया है.

आयोजन समिति के संयोजक राम खिलाड़ी मीणा और अध्यक्ष शेर सिंह बैंसला ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. यात्रा में 15 घोड़ों पर सवार समाज सुधारकों और जननायकों की झांकियां सजाई जाएंगी. इसके साथ ही 9 सजीव झांकियां भी निकाली जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगी. साथ ही 2 से 5 संत-महात्मा भी इस शोभायात्रा में शामिल होंगे.

शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर रंगोली सजाने की भी तैयारी है. आमजन को आमंत्रित करने के लिए ऑटो रिक्शा सहित विभिन्न माध्यमों से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्व समाज की अलग-अलग बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं. प्रेसवार्ता के दौरान कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं, रामनवमी के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके. 

रिपोर्टर- गोपाल लाल माली

ये भी पढ़ें: