scorecardresearch

मार्च में बदला मौसम का मिजाज: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज गर्मी, जानिए आपके शहर का आज का हाल

Weather Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत में तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि देशभर में आज के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.

Advertisement
Weather update Weather update

देशभर में मौसम अब तेजी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है. हालांकि, एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की मौसम गतिविधियां बनी हुई हैं. जहां पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत में तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि देशभर में आज के मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में आज आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा. हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं गरज और बिजली चमकने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान: 15°C से 17°C
अधिकतम तापमान: 31°C से 33°C
दिन के समय हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) “मध्यम” श्रेणी में रहने की उम्मीद है.

मुंबई का मौसम
मुंबई में गर्मी और उमस का असर बना रहेगा. समुद्री हवाओं के बावजूद नमी अधिक होने के कारण दोपहर में ज्यादा गर्मी महसूस होगी.
न्यूनतम तापमान: करीब 24°C
अधिकतम तापमान: 36°C से 37°C

राजस्थान का मौसम
राजस्थान में मौसम शुष्क और साफ रहेगा, लेकिन दिन के समय तेज गर्मी पड़ेगी.
न्यूनतम तापमान: 21°C से 24°C
अधिकतम तापमान: 38°C से 41°C
पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है और गर्म हवाओं का असर दिखने लगा है.
न्यूनतम तापमान: 18°C से 22°C
अधिकतम तापमान: 35°C से 38°C
कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है.

जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश जारी रह सकती है.
न्यूनतम तापमान: 5°C से 9°C
अधिकतम तापमान: 15°C से 18°C
श्रीनगर में सुबह ठंड रहेगी और बर्फबारी से ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: