scorecardresearch

ई-रिक्शा चलाकर पत्नी को पढ़ाया, सिपाही बनी तो दिखाने लगी वर्दी का रौब, रो-रोकर पति बोला- 'मुझे मेरी पत्नी दिला दो'

पति को जब शक हुआ और उसने पड़ताल की, तो पता चला कि प्रतिभा का राहुल शर्मा नाम के एक युवक के साथ अवैध संबंध है, जिसके कई साक्ष्य भी मिले. नौकरी लगने के बाद प्रतिभा ने पति पर ही उल्टा आरोप लगाना शुरू कर दिया कि उसने कभी हंसलाल को पति स्वीकार ही नहीं किया और जो भी हुआ, वह जबरदस्ती था.

Advertisement
Katihar news Katihar news
हाइलाइट्स
  • ससुर ने 9 लाख खर्च कर बनाया सिपाही

  • बेवफा पत्नी को मनाने कटिहार पहुंचा पति

बिहार के कटिहार से सामने आई यह घटना उस दौर की एक कड़वी सच्चाई को बयां करती है, जहां त्याग और भरोसे का सिला केवल धोखे से मिला. ई-रिक्शा चलाकर बेटे और ससुर ने मिलकर जिस बहू को पढ़ाया-लिखाया और बिहार पुलिस में सिपाही बनाया, वही बहू नौकरी मिलते ही अपने परिवार और पति से मुंह मोड़ बैठी.

प्रेम विवाह से कोर्ट मैरिज तक का सफर
कैमूर (भभुआ) जिले का रहने वाला हंसलाल गुप्ता अपनी रोजी-रोटी के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था. वहीं उसकी मुलाकात स्थानीय लड़की प्रतिभा विश्वकर्मा से हुई. दोनों में प्यार हुआ और साल 2021 में उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया. शादी के बाद हंसलाल प्रतिभा को लेकर कैमूर स्थित अपने घर आ गया, जहां परिवार ने दोनों को स्वीकार कर लिया. इसके बाद 26 अप्रैल 2024 को दोनों ने कैमूर कोर्ट में कानूनी रूप से कोर्ट मैरिज भी की.

ई-रिक्शा चलाकर ससुर और पति ने जुटाई पढ़ाई की फीस
शादी के बाद प्रतिभा ने अपने ससुर परमहंस गुप्ता के सामने आगे पढ़ने और उनके सपनों को पूरा करने की इच्छा जताई. ई-रिक्शा चलाकर किसी तरह परिवार का गुजारा करने वाले ससुर परमहंस और पति हंसलाल (जो खुद भी ई-रिक्शा चलाने लगा था) ने अपनी मेहनत की कमाई प्रतिभा की पढ़ाई में लगा दी. दोनों ने मिलकर लगभग 8 से 9 लाख रुपये खर्च किए. प्रतिभा ने भी मेहनत की और बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा पास कर सिपाही बन गई.

नौकरी मिलते ही दूरी और व्यवहार में बदलाव
प्रतिभा की पहली पोस्टिंग कटिहार जिले के मनसाही थाना में हुई. ट्रेनिंग से लेकर थाना ड्यूटी के दौरान प्रतिभा पति के फोन करने पर 'हार्ड ड्यूटी' का बहाना बनाकर बात करने से कतराने लगी. जब हंसलाल कैमूर से कटिहार उससे मिलने आता, तो वह मिलने से मना करती और दूरी बनाने लगी. पति को जब शक हुआ और उसने पड़ताल की, तो पता चला कि प्रतिभा का राहुल शर्मा नाम के एक युवक के साथ अवैध संबंध है, जिसके कई साक्ष्य भी मिले. नौकरी लगने के बाद प्रतिभा ने पति पर ही उल्टा आरोप लगाना शुरू कर दिया कि उसने कभी हंसलाल को पति स्वीकार ही नहीं किया और जो भी हुआ, वह जबरदस्ती था.

रिश्ते बचाने की गुहार और रोते ससुर की व्यथा
हंसलाल अपनी पत्नी को मनाने और रिश्ता बचाने के लिए उसकी लगाई झूठी शर्तों और बातों को भी मानने को तैयार था, लेकिन प्रतिभा साथ रहने को राजी नहीं हुई. ससुर परमहंस गुप्ता ने फफक-फफक कर रोते हुए बताया कि ई-रिक्शा चलाकर उन्होंने बहू को पढ़ाया, लेकिन उसने उन्हें जीते-जी गड्ढे में गाड़ दिया.

कटिहार पुलिस केंद्र में मुलाकात और SP से गुहार
बाप-बेटे कटिहार पुलिस केंद्र पहुंचे और वर्तमान में पदस्थापित सिपाही प्रतिभा से मिलकर रिश्ता बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन प्रतिभा ने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित पति और ससुर कटिहार समाहरणालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई व मदद की मांग की.

पुलिस अधीक्षक (SP) का रुख
कटिहार के SP परिचय कुमार ने मामले को बेहद निजी बताते हुए कोई भी सीधी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया, क्योंकि कानून महिला सिपाही के खिलाफ ऐसे मामलों में सीधी कार्रवाई की इजाजत नहीं देता. हालांकि, उन्होंने ऑफ द कैमरा बताया कि इस मामले को महिला थाना स्तर पर काउंसलिंग कराकर सुलझाने का प्रयास किया जा सकता है. फिलहाल पीड़ित पति और ससुर इसी मौखिक आश्वासन पर टिके हुए हैं.

ये भी पढ़ें: