scorecardresearch

Khagaria News: गलत ट्रेन में चढ़े दंपति ने बच्ची के साथ चलती Train से लगाई छलांग, देवदूत बनकर RPF जवान ने बचाई जान

खगड़िया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया. गलत ट्रेन में चढ़े दंपति अपनी बच्ची के साथ चलती ट्रेन से कूद गए. चलती ट्रेन से नीचे गिरते देख डयूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने सतर्कता दिखाई और महिला व बच्ची को प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंसने से बचा लिया.  

Advertisement
RPF Jawan Saved a Couple's Lives RPF Jawan Saved a Couple's Lives

बिहार के बरौनी-कटिहार रेलखंड के खगड़िया जंक्शन पर बीते मंगलवार को बड़ा हादसा होने से टल गया. गलत ट्रेन में चढ़े एक दंपति ने अपनी एक बच्ची के साथ चलती ट्रेन से छलांग लगा दिया लेकिन डयूटी पर तैनात  RPF के जवान के सतर्कता और तत्परता ने पति, पत्नी और उसके फूल से एक बच्ची की जान बचा लिया.

इस घटना में पति मामूली रूप से घायल हुआ है लेकिन उसकी पत्नी और बच्ची सुरक्षित हैं. यह घटना खगड़िया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 की है. खगड़िया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर डयूटी पर तैनात आरपीएफ के आरक्षी रमेश तिवारी ने देवदूत बनकर इस दंपति की जान बचाई. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. 

गलती से चढ़ गए थे जनसेवा एक्सप्रेस में  
RPF इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि यूपी के रहने वाले सोमपाल को अपनी पत्नी और बच्ची के साथ खगड़िया स्टेशन से डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से सीतापुर जाना था, लेकिन गलती से वे लोग जनसेवा एक्सप्रेस में चढ़ गए. जनसेवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर खुल गई. ट्रेन जब खुली तो सोमपाल को अपनी गलत ट्रेन में चढ़ने का एहसास हुआ. इसके बाद वह तीनों ट्रेन खुलते छलांग लगा लिए.

RPF इंस्पेक्टर ने बताया कि RPF जवान रमेश कुमार की तत्परता से दंपति की जान बच गई है. आरपीएफ जवान रमेश की सतर्कता से महिला व बच्ची को प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंसने से बचा लिया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पति व पत्नी को सदर अस्पताल भेजकर इलाज करवाया गया. इलाज उपरांत बच्ची सहित पति व पत्नी को एक ट्रेन पर सवार कराकर गंतव्य की ओर भेजा गया. उधर, लोग आरपीएफ की तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं.