Indian Railway
Indian Railway
अक्सर कई बार ट्रेन से सफर के दौरान कुछ यात्री जल्दबाजी में या सीट खाली देखकर दूसरे कोच में बैठ जाते हैं. कई बार Sleeper Class का टिकट होने के बाद यात्री AC कोच में जाकर बैठ जाता है. अगर आपने भी कभी ऐसा किया है तो सावधान हो जाएं. रेलवे के नियमों के अनुसार जिस क्लास का टिकट आपके पास है, उसी क्लास में यात्रा करनी चाहिए. बिना सही टिकट के दूसरे क्लास में सफर करने पर TTE आपसे एक्स्ट्रा पैसा और जुर्माना वसूल सकता है.
अगर आपके पास Sleeper Class का टिकट है और आप AC कोच में सफर कर रहे हैं, तो TTE आपसे दोनों क्लास के किराए का अंतर वसूल सकता है. इसके साथ चार्ज भी लगाया जा सकता है. रेलवे की जानकारी के अनुसार छोटी से बड़ी क्लास में यात्रा करते पकड़े जाने पर मिनिमम किराए के अंतर के साथ एक्स्ट्रा चार्ज लिया जा सकता है. यह एक्स्ट्रा चार्ज कम से कम 250 रुपए हो सकता है.
कई यात्री सोचते हैं कि अगर AC कोच में सीट खाली है तो वहां बैठ सकते हैं. लेकिन खाली सीट का मतलब यह नहीं है कि कोई भी यात्री वहां बैठ सकता है. अगर आपके टिकट में उस सीट या कोच की अनुमति नहीं है तो TTE आपको वहां से हटा सकता है. रेलवे के नियमों के अनुसार अगर हाई क्लास में जगह नहीं है तो यात्री को उसके टिकट वाली क्लास में जाने के लिए कहा जा सकता है.
अगर AC कोच में सीट खाली है तो यात्री TTE से बात कर सकता है. रेलवे के नियमों के अनुसार आप एक्स्ट्रा चार्ज देकर हाई क्लास में सफर कर सकते हैं, लेकिन सीट मौजूद होनी चाहिए. साथ ही बिना अनुमति सीधे AC कोच में बैठना सही तरीका नहीं है.
रेलवे में बिना सही टिकट यात्रा करना महंगा पड़ सकता है. नियमों के अनुसार बिना टिकट या पास के पकड़े जाने पर सफर का किराया और एक्स्ट्रा चार्ज लिया जा सकता है. ऐसे मामलों में कम से कम 250 रुपए चार्ज किए जा सकते हैं.