scorecardresearch

लूडो गेम बदला खूनी खेल में, लगाई शर्त जान पर पड़ी महंगी, दोस्त ने किया धारदार हथियार से हमला... पुलिस ने किया गिरफ्तार

शर्त में खेल रहा था लूडो, लेकिन रहा हारता. बाद में जब दोस्त में मांगे पैसे तो शर्त के पैसे देने से दोस्त ने मना कर दिया. जिसके बाद केवल लूडो से शुरू हुआ खेल खूनी खेल में बदल गया, जब दोस्त में दोस्त पर ही हमला कर दिया.

Advertisement
Mobile Ludo Mobile Ludo

आमतौर पर लोग मनोरंजन के लिए लूडो जैसे मोबाइल गेम खेलते हैं. लेकिन कभी-कभी छोटी सी बात भी इतनी बड़ी हो जाती है कि उसका अंजाम गंभीर अपराध में बदल जाता है. जेतपुर की एक घटना ने सभी को चौंका दिया है. यहां लूडो गेम में सिर्फ ₹500 को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया. एक सामान्य खेल से शुरू हुआ विवाद कुछ ही समय में खूनी घटना में बदल गया, जिससे इलाके में इसकी खूब चर्चा हो रही है.

अस्पताल में बैठ खेल रहे लूडो, लगी थी पैसों की शर्त

राजकोट के जेतपुर में मोबाइल पर लूडो गेम की शर्त एक युवक को महंगी पड़ गई. लूडो गेम में जीते हुए पैसे न देने पर एक दोस्त ने ही दूसरे दोस्त पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की. जेतपुर में शिकायतकर्ता मुनाभाई और आरोपी वीरपाल  सरकारी अस्पताल के बाहर बेंच पर बैठकर मोबाइल पर लूडो गेम खेल रहे थे. इस खेल के दौरान दोनों के बीच नकद पैसे की शर्त लगी थी.

मांगे पैसे वापस, तो लूडो बना खूनी खेल

पुलिस ने बताया कि मुनाभाई लूडो गेम जीत गए थे, जीते हुए पैसे मुनाभाई ने अपने पास रख लिए थे. कुछ देर बाद वीरपाल ने मुनाभाई से जीते हुए पैसे वापस मांगे. मुनाभाई ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान आरोपी वीरपाल ने मुनाभाई की मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली. चाबी वापस मांगने पर आरोपी भड़क गया और गुस्से में आकर उसने अपने पास मौजूद धारदार हथियार से मुनाभाई पर हमला कर दिया. इस हमले में मुनाभाई घायल हो गए. 

आरोपी वीरपाल पुलिस की गिरफ्त में

घायल मुनाभाई को इलाज के लिए नवागढ़ सरकारी अस्पताल ले गए. हालांकि, चोट गंभीर होने के कारण ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जूनागढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल मुनाभाई की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही जेतपुर उद्योगनगर पुलिस का स्टाफ अस्पताल पहुंचा. पुलिस ने घायल मुनाभाई  की शिकायत दर्ज की और इसी शिकायत के आधार पर आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) और GP एक्ट की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है.