विवाद होते हुए
विवाद होते हुए
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से पति-पत्नी और वो का एक अजीब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति ड्यूटी पर गया था, और इसी दौरान पत्नी अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ मोमोज खाने पहुंच गई. अब इसे संयोग कहे या पत्नी की खराब समय, उसी समय पति भी अपने दोस्त के साथ उसी मोमोज के ठेले पर पहुंच गया. पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति का तो पारा चढ़ गया. जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट शुरू हो गई. इस पूरे विवाद का वीडियो किसी ने कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कहां का है मामला?
यह पूरा मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का हे. वायरल वीडियो में पति पत्नी आपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पति अपनी ड्यूटी पर गया था, जबकि पत्नी अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ मोमोज खाने पहुंची थी. इसी दौरान पति भी अपने दोस्त के साथ उसी स्थान पर पहुंच गया. पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया पति पत्नी में मारपीट हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या कहना है पुलिस का?
एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि थाना अशोका गार्डन क्षेत्र का वीडियो वायरल हो रहा हे. पुलिस ने पूछताछ की आपस के लोगों से तो उन्होंने बताया कि परिवार के लोग थे, आपस में झगड़ा हो रहा था, अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है. फिलहाल मामला शांत है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.
- धर्मेंद्र साहु की रिपोर्ट