scorecardresearch

कांग्रेस विधायक अपने क्षेत्र के लोगों को करवाएंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन

इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अयोध्या की यात्रा करवाने जा रहे हैं. पहला जत्था 18 दिसंबर को रवाना होगा.

 इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला
हाइलाइट्स
  • मध्यप्रदेश के इंदौर से कांग्रेस विधायक हैं संजय शुक्ला

  • सभी वार्ड के लोगों को कराएंगे राम मंदिर के दर्शन

अयोध्या में तेज़ी से हो रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने शानदार पहल की है. विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा  क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अयोध्या की यात्रा करवाने जा रहे हैं. पहला जत्था 18 दिसंबर को रवाना होगा. 

हर वार्ड के लोगों को कराया जाएगा आयोध्या दर्शन

इंदौर से संजय शुक्ला कांग्रेस विधायक हैं. संजय शुक्ला ने बताया कि 'उनके विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 वार्ड है और वह हर महीने किसी एक वार्ड के लोगों को अयोध्या ले जाएंगे. इसकी शुरुआत 18 दिसंबर से होने जा रही है जिसमे वार्ड-9 में रहने वाले करीब 600 लोगों का पहला जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा और अयोध्या में रामलला के दर्शन करेगा. इसके लिए  यात्रा संयोजक भी बना दिये गए हैं जो यात्रा के दौरान यात्रियों की ज़रूरत का पूरा ध्यान रखेंगे'. 

मर्यादापुरुषोत्तम की जन्मस्थली को नमन करने की लोगों की इच्छा करेंगे पूरी- संजय शुक्ला

संजय शुक्ला ने आगे बताया कि 'हर किसी की इच्छा होती है कि एक बार वह अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन ज़रूर करे और मर्यादापुरुषोत्तम की जन्मस्थली को नमन करे. इसी भावना को देखते हुए यह फैसला किया है'.