Mamata Banerjee detained
Mamata Banerjee detained
दिल्ली में आज हुए विरोध प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. केजरीवाल जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपने घर से निकले थे. उनके साथ आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.
अरविंद केजरीवाल और कौन हिरासत में?
दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक को भी हिरासत में लिया. ये सभी नेता जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे. बताया गया कि पुलिस ने केजरीवाल को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक लिया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के समर्थकों और पुलिस के बीच खींचतान भी देखने को मिली.
ममता बनर्जी को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
इससे पहले पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को भी दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें उनके आवास के बाहर हिरासत में लिया गया. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद साकेत गोखले ने दावा किया कि ममता बनर्जी के साथ पार्टी के पांच अन्य नेताओं को भी दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने हिरासत में लिया.
जंतर-मंतर पर क्यों हो रहा था प्रदर्शन?
जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था. इस विरोध प्रदर्शन में कई वामपंथी दलों और छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल होने वाले थे. प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाले कई रास्तों पर बैरिकेडिंग की और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी.
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई. जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया. पुलिस की कार्रवाई के बीच प्रदर्शन और नेताओं को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है.