विक्की दोनों पत्नियों के साथ
विक्की दोनों पत्नियों के साथ
कटिहार के नगर थानाक्षेत्र के रोजितपुर मोहल्ले में पति के साथ दो पत्नियों का हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों देखने को मिला. दोनों पत्नियां पति पर अपना हक जता कर अपने साथ ले जाना चाह रही थी. बाद में मोहल्ले वासियों की भीड़ ने घंटों तक चले पति पत्नियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा का अंत तीनों को समझा बुझाकर शांत किया.
दरअसल कटिहार के मनिहारी थानाक्षेत्र के कुमारीपुर निवासी विक्की रविदास की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व प्रियंका से हुई थी, लेकिन शादी के करीबन पांच वर्ष पहले से ही विक्की रविदास एक शादीशुदा 6 बच्चे की मां मुन्नी से प्यार करता था और दोनों की रजामंदी से विक्की ने प्रियंका से डेढ़ वर्ष पूर्व हिंदू रीती रिवाज से शादी भी की थी. लेकिन विक्की प्रियंका से शादी के बाद मुन्नी को भी अपने साथ रखने की जिद पर अड़ा था. इसी बात को लेकर विक्की घर से बाहर रोजगार के बहाने बाहर निकल जाता था. दरअसल उसने कटिहार के रोजितपुर में भाड़े का एक रूम किराए पर ले रखा था, जहां मुन्नी से चोरी छिपे मिला करता था. विक्की की पहली पत्नी प्रियंका को जब अपने पति पर शक हुआ तो वो पीछा कर विक्की के किराए में रह रहे रूम तक पहुंच गई, जहां उसने अपने पति विक्की को मुन्नी के साथ कमरे के अंदर रंगे हाथ पकड़ लिया.
जिसके बाद विक्की और दोनों पत्नी प्रियंका और मुन्नी के बीच घंटों रोजितपुर मोहल्ले में बीच सड़क पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. पत्नी प्रियंका अपने पति को पाने के लिए कभी जमीन पर लेट जाती तो कभी ऑटो पर बैठे पति के सामने ऑटो से अपना माथा टकराकर मर जाने की बात कहती तो कभी रोटी चिल्लाती अपने पति से लिपट जाती, इस बीच विक्की की दूसरी पत्नी मुन्नी चुपचाप तमाशा देखती तो कभी वो भी अपने पति पर हक जताते हुए विक्की को अपने साथ लेकर जाती, इस दौरान बेचारा पति दोनों पत्नियों का हाथ थामे अपने साथ रखने की कोशिश जारी रखा हुआ था.
इधर विक्की की पहली पत्नी प्रियंका किसी सूरत में मुन्नी को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं थी, वो ऐसी स्थिति में मर जाने की बात रो-रो कर कहती रही, प्रियंका की माने तो वो अपने पति को मोबाइल पर किसी से रोज बात करने को लेकर जब पूछती थी तो वो नहीं बताया था. पति काम रोजगार के लिए भी कुछ नहीं बताता था, इसके मोबाइल छीनने पर पता चला कि रूम लिया है और 6 बच्चे वाली से बात करता है और रूम में रखता है.
पूरे हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच दूसरी तथाकथित पत्नी मुन्नी ने बताया कि मेरा पति पियक्कड़ है, मुझे पीटता है, घर से भगा देता है. उसका कहना है कि विक्की उसके साथ 5 साल से बात करता था. विक्की शादी करकने के लिए कहता था लेकिन बच्चे की वजह से वह मना कर देती थी, जिसपर विक्की उसे छोड़ देने की बात करता था. विक्की का कहना था कि वह शादी के बाद बच्चे को भी अपना लेगा. जिसके बाद विक्की ने कमरे पर ही उससे शादी कर ली.
पति एक पत्नी दो..अब इस पूरे घटना के बाद रोजितपुर मोहल्ले में घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे में पहली पत्नी अपने पति को कभी अपने साथ खींचकर ले जाने की कोशिश कर रही हैं. तो कभी बच्चे को गोद में लिए दूसरी पत्नी विक्की पर अपना दावा करते हुए उसे खींचकर दूसरे तरफ ले जाती, पहली पत्नी अपनी जान दे देने की बात करती और अपने साथ दूसरी को स्वीकार नहीं करने की बात कहती, इस पूरे ड्रामे को देखने और सुनने के बाद मोहल्ले के लोगों की जमा भीड़ ने किसी तरह तीनों को समझा बुझाकर शांत किया और अब इस एक माली दो फूल की घटना इलाके में चर्चा में है.