scorecardresearch

हनीमून कोच पर हुआ टिकट चेकर सस्पेंड, सामने आया स्टाफ का केक काटते हुए... किस पर गिरेगी गाज?

कुछ समय पहले वीडियो सामने आया था जिसमें हनीमून कोच पर टिकट चेकर को निलंबित कर दिया गया था. लेकिन अब टिकट चेकर को खुद रेल में केक काटते हुए वायरल वीडियो में देखा जा रहा है. इस पर रेल प्रशासन क्या एक्शन लेगी.

Advertisement
टिकट स्टाफ केक काटते हुए टिकट स्टाफ केक काटते हुए

बीते दिनों ट्रेन में हनीमून का मामला सामने आने के बाद अब रेलवे की प्रीमियम ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस में बर्थडे सेलिब्रेशन सामने आया है. जैसे ही यह वीडियो सामने तेजी से वायरल होना शुरू हो गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टिकट चेकिंग स्टाफ के लोग अपने एक साथी का बर्थडे केक कटवा रहे हैं. 

वीडियो वायरल होने के बाद रेल प्रशासन मामले की जांच कराने की बात कह रहा है. लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि हनीमून मामले में रेलवे ने टिकट चेकिंग स्टाफ को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया था, लेकिन इस मामले में तो खुद चेकिंग स्टाफ शामिल है, देखना यह होगा कि आखिर इस मामले में रेलवे किसको जिम्मेदार ठहराती है. क्या किसी पर कार्रवाई होगी या फिर मामले को रफादफा कर दिया जाएगा.

यूनिफॉर्म पहन किया जा रहा सेलिब्रेशन

सोशल मीडिया पर यह 44 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच के अंदर चेकिंग स्टाप अपने किसी सहकर्मी बर्थडे मना रहा है. जिसमें ड्रेस पहने हुए स्टाप केक कटवाते और फूल माला पहनाते नजर आ रहे हैं. केक काटने और उनके साथ खड़े लोग जो ड्रेस पहने हैं, वह ड्रेस शताब्दी एक्सप्रेस का टिकट चेकिंग स्टाफ पहनता है. बताया गया है कि यह स्टाफ झांसी का है. साथ ही नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी में चलता है. कोच के अंदरूनी हिस्से को देखने से पता चलता है कि यह शताब्दी एक्सप्रेस का ही कोच है.

रेलवे के एक्शन पर टिकी हैं नजर? 

जानकारी के अनुसार यह वीडियो 3-4 दिन पुराना बताया गया है. अब सवाल उठता है कि क्या कोई ऑन ड्यूटी रेलवे स्टॉफ इस तरह से पर्सनल कार्य को ऑन ड्यूटी अंजाम दे सकता है? क्या इस तरह से कोई रेलवे स्टाफ बर्थडे रेल के अंदर मना सकता है? फिलहाल रेलवे प्रशासन इस मामले पर ज्यादा कुछ कहने से बच रहा है.

6 जुलाई 2026 को नंदीग्राम एक्सप्रेस के एसी कोच को फूलों से सजाकर हनीमून सूट बना दिया था. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने ट्रेन के टिकट चेकिंग स्टाफ को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया था. अब इस मामले में रेलवे के एक्शन पर लोगों की नजरें टिकी हैं.