scorecardresearch

डॉक्टर ने बीच में ही छोड़ दिया ऑपरेशन, कहा- 'हम पथरी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं...', वीडियो वायरल

मेरठ के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है. एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के पेट का ऑपरेशन बीच में ही छोड़ देने का मामला सामने आया है, जिसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया.

Meerut hospital viral video Meerut hospital viral video

मेरठ के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है. एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के पेट का ऑपरेशन बीच में ही छोड़ देने का मामला सामने आया है, जिसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, यह मामला परतापुर थाना क्षेत्र स्थित आर्यावर्त अस्पताल का बताया जा रहा है. मरीज के दामाद विजय कुमार के अनुसार, उनके ससुर वेद प्रकाश को पेट में तेज दर्द की शिकायत थी. 20 तारीख को उन्हें अस्पताल में दिखाया गया, जहां डॉक्टरों ने पित्त की थैली में पथरी बताकर ऑपरेशन की सलाह दी. परिजनों का कहना है कि सभी जरूरी जांच के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया. लेकिन कुछ समय बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन बीच में ही रोक दिया और पेट को टांके लगाकर बंद कर दिया. आरोप है कि डॉक्टरों ने यह कहते हुए ऑपरेशन करने से मना कर दिया कि वे पथरी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और ऑपरेशन सफल नहीं होगा.

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मरीज के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन अधूरा छोड़ने की सही वजह नहीं बताई. उनका कहना है कि मरीज की हालत गंभीर है और वह अभी भी बेहोश है. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने असंवेदनशील व्यवहार करते हुए कहा कि 'जो करना है कर लो'. विजय कुमार ने कहा कि वे इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनुभवहीन डॉक्टरों से ऑपरेशन कराया जा रहा है, जिससे मरीज की जान खतरे में पड़ गई.

स्वास्थ्य विभाग का क्या कहना है
वहीं इस मामले में मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि उनके पास अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है. उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और यदि शिकायत मिलती है तो पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टर: उसमान चौधरी

ये भी पढ़ें: