Tea leaves
Tea leaves आपने 100, 200, या 500 रुपये तक की चाय बारे में सुना होगा लेकिन अगर आपसे कहें की एक किलो चाय की कीमत 1 लाख है तो? जी हां, असम की एक खास किस्म की चाय की पत्ती ‘मनोहारी गोल्ड टी’ की कीमत 99,999 रुपये है. मंगलवार को गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर में ‘मनोहारी टी’ के नाम वाली इस चाय को 99,999 रुपये में नीलामी में बेका गया है. आपको बता दें, देश में आज तक जितनी भी चाय की पत्ती नीलामी में बेकी गयी हैं उनमें सबसे ज्यादा महंगी यही है. इसे सौरभ टी ट्रेडर्स द्वारा खरीदा गया है.
असम के डिब्रूगढ़ जिले में होता है इसका उत्पादन
दरअसल, इस स्पेशल चाय का उत्पादन असम के डिब्रूगढ़ जिले में होता है और ये काफी रेयर चाय है. इसके खरीदार सौरभ टी ट्रेडर्स के सीईओ मांगीलाल माहेश्वरी ने इंडिया टुडे को बताया, “इस चाय की भारी मांग थी. मेरे कुछ दोस्तों ने इसे पहले ही खरीद लिया है. इसका उपयोग लोग गिफ्ट देने के उद्देश्य से करते हैं और चूंकि क्रिसमस और नया साल आसपास ही है तो इसकी मांग और भी बढ़ गई है. ये काफी रेयर चाय है जो आम तौर पर हर जगह उपलब्ध नहीं होती हैं."
वे आगे कहते हैं, “50 ग्राम के चार पैकेट अभी भी उपलब्ध हैं और इसकी कीमत 6,000 रुपये प्रति 50 ग्राम होगी, जिसमें जीएसटी भी शामिल है. इसे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेका जायेगा.
चौथी बार रिकॉर्ड कीमत पर बेकी गयी चाय की पत्ती
मनोहरी और सनटोक बागानों के मालिक ने मीडिया को बताया कि इससे असम चाय उद्योग को अपनी खोई हुई प्रसिद्धि वापस पाने में मदद मिलेगी. इस चाय ने कीमत के लिहाज से अपना खुद का रिकॉर्ड तोडा है. सनटोक चाय कंपनी के राजन लोहिया, कहते हैं, “हम लगातार 2018 से रिकॉर्ड बना रहे हैं और इसबार फिर हमने रिकॉर्ड ब्रेक कीमत पर इसे बेका है. चौथी बार इतिहास रचने से हम काफी खुश हैं. इससे जो कीमत मिली है उससे कहीं न कहीं असम चाय उद्योग को अपनी खोई हुई प्रसिद्धि वापस पाने में मदद मिलेगी.”
आपको बता दें, 2018 में इस चाय को 39,000 रुपये में बेका गया था. यह अपने समृद्ध स्वाद, उज्ज्वल शराब के लिए मूल्यवान है और इसे दुनिया की सबसे अच्छी चाय में से एक माना जाता है.
ये भी पढ़ें