scorecardresearch

'पहले शादी, फिर उतरूंगी...' शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी युवती, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

एक युवती जो पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि जिसने भी उसकी करतूत सुनी वो सत्र रह गया और देखते ही देखते उस टावर के पास मजमा लग गया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

युवती शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

मोतिहारी में एक बार फिर अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पाने की जिद में इस कदर पागल हुई कि पूरा इलाका सत्र रह गया. अपने प्यार को पाने के लिए एक प्रेमिका ने अपनी जान की परवाह किये बगैर सैकड़ो फुट ऊंचे मोबाइल के टावर पर चढ़ गई और फिर शुरू हो गया उसका हाईवोल्टेज ड्रामा.

जी हां, एक युवती जो पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि जिसने भी उसकी करतूत सुनी वो सत्र रह गया और देखते ही देखते उस टावर के पास मजमा लग गया. वहां सैकड़ो लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना स्थानीय पिपरा थाना को दी. जिसके बाद पहुंची पिपरा थाना की पुलिस ने काफी मसक्कत व शादी का प्रलोभन देकर उस युवती को टावर से उतारने में सफल हो सकी. इस दौरान प्रेमिका बार बार टावर से अपनी बात को चिल्ला चिल्ला कर लोगो से कह रही थी.

लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा
दरअसल, पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को उसी गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से बेइंतिहा प्यार करते थे लेकिन इनका ये प्यार दोनों के घरवालों व समाज को नागवार गुजर रहा था. दोनों के लाख मनाने के बावजूद उसके घर वाले शादी को राजी नही थे और लड़की पर उसके परिजनों का भारी पहरा लगा हुआ था. अपने प्रेमी को पाने की सनक में अंततः एक सुनियोजित साजिश रची और उसने अपने परिवार व समाज को मनाने व अपने प्रेमी को पाने के लिए गांव के ही एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. वहां से कूद जाने की धमकी देने लगी.

पुलिस ने किया शादी करवाने का वादा
टावर पर चढ़ने की खबर जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते वहां सैकड़ो लोगो की भारी भीड़ लग गई. इस दौरान गांव के एक संभ्रांत व्यक्ति और पुलिस द्वारा उसके प्रेमी के साथ थाना परिसर में ही शादी करवाने का आश्वासन देती है. जिसके बाद प्यार में पागल हुई लड़की टावर से नीचे उतरी और पुलिस ने उसे तत्काल अपनी अभिरक्षा में लेकर थाना चली जाती है. 

रिपोर्टर: सचिन पांडे

ये भी पढ़ें: