scorecardresearch

Motihari Crime News: अजब-गजब!... नकली पुलिस समझकर गांव वालों ने कर डाली असली की पिटाई, मामला खुला तो गांव वाले दंग

बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां वर्दी का धौंस दिखाकर राहगीरों से अवैध वसूली कर रहे दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. उन्होंने उन्हें नकली समझ कर पहले खूब पीटा. फिर जब पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement
पुलिस की पीटाई (AI MADE VIDEO) पुलिस की पीटाई (AI MADE VIDEO)

मोतिहारी में पुलिसकर्मियों की मनमानी और अवैध वसूली का मामला सामने आया है. शहर से सटे मंजुरहा गांव में दो पुलिसकर्मियों पर सादे लिबास में राहगीरों से जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगा. इसी दौरान वार्ड पार्षद पति राकेश सिंह से भी कथित तौर पर अवैध वसूली की गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बताया जा रहा है कि दो पुलिसकर्मी सादे लिबास में मंजुरहा गांव में राहगीरों को रोककर उनसे पैसे की वसूली कर रहे थे. इसी क्रम में वहां के वार्ड पार्षद पति राकेश सिंह से भी कथित तौर पर अवैध वसूली की गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया. देखते ही देखते मौके पर जमकर बवाल शुरू हो गया.

लोगों ने नकली पुलिसकर्मी समझकर पीटा
स्थानीय लोगों ने रोहित कुमार समेत एक अन्य पुलिसकर्मी को पहले घेर लिया और फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि लोगों ने दोनों को नकली पुलिसकर्मी समझकर पीटा था. मौके की तस्वीरों में भी लोगों का आक्रोश साफ नजर आ रहा है. ग्रामीणों ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया और उनकी पिटाई कर दी.

सूचना पर पहुंची 112 की टीम
मामले की जानकारी जब पुलिस के आलाधिकारियों को मिली तो तत्काल 112 की टीम को मौके पर भेजा गया. 112 की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को वहां से बाहर निकाला. इसके बाद दोनों को रघुनाथपुर थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू की गई.

सदर डीएसपी ने जांच की बात कही
मामले को लेकर सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेजा जाएगा. सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कल रात सूचना मिली थी कि रोहित और आशीष नाम के दो सिपाही रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मंजुराहा में लोगों से अवैध उगाही कर रहे हैं. दोनों सिपाही नगर थाना के बाइक सेल में कार्यरत हैं.

सूचना मिलने के बाद नगर थाना और रघुनाथपुर थाना की पुलिस के साथ डीएसपी खुद मौके पर पहुंचे. वहां मामला सही पाया गया, जिसके बाद दोनों सिपाहियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कारनामों से निश्चित रूप से पुलिस विभाग की बदनामी हुई है.
 

ये भी पढ़ें