scorecardresearch

फ्लैश फ्लड में तिब्बत में फंसी भारतीय सुनीजा आहूजा, पीएम मोदी से मांगी मदद

तिब्बत-नेपाल के फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है. सैकड़ों लोगों की मौत हुई है. जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं. हजारों लोग इधर-उधर फंसे हुए हैं. कई भारतीय भी चीन और नेपाल में फंसे हुए हैं. चीन में फंसी एक भारतीय सुनीता आहूजा ने वीडियो जारी करके अपना दर्द सुनाया. उनका कहना है कि कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं.

Advertisement
 Sunita Ahuja Sunita Ahuja

नेपाल में फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है. जिस रास्ते से बाढ़ का पानी गया है, उधर सिर्फ और सिर्फ तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं. मलबे से 289 शव निकाले जा चुके हैं. जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं. इसमें कई भारतीय भी हैं. कई भारत चीन से लेकर नेपाल तक में फंसे हुए हैं. उनको कुछ सूझ नहीं रहा है. इस बीच एक भारतीय का वीडियो सामने आया है, जो चीन में फंसी हुई है. वो कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे. लेकिन फ्लैश फ्लड में फंस गईं. अब उनको आगे का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है. उन्होंने अपना दर्द एक वीडियो बनाकर जाहिर किया है.

फ्लैश फ्लड की शिकार भारतीय का दर्द-
सुनीता आहूजा नाम की भारतीय श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्री पर गई थीं. लेकिन फ्लैश फ्लड में चीन में फँस गई हैं. उन्होंने वीडियो जारी करके अपना दर्द सुनाया है. सुनीता आहूजा ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए मैं अपने पति दीपक आहूजा के साथ हिमालय की तरफ से आई थी और मेरी तबीयत खराब होने की वजह से हम किरोग में 3 दिन पहले नीचे आ गए. और कल जो फ्लड आया, उसमें हम लोग फंस गए हैं.

कहां जाना है, कैसे जाना है, कुछ पता नहीं- सुनीता
सुनीता आहूजा ने कहा कि अब हमें समझ नहीं आ रहा है कि हमें कहाँ जाना चाहिए, ना यहाँ कोई सूचना, जानकारी मिल रही है. यहाँ बहुत भारतीय नागरिक लापता भी हैं और यहाँ के नागरिक भी सब डिस्टर्ब है. किसी को भी नहीं पता चलता कि कैसे जाना है? कहाँ जाना है? कोई परमिशन नहीं मिल रही है.

पीएम मोदी से सुनीता की गुजारिश-
सुनीता आहूजा ने कहा कि मेरी हमारे देश के प्रधानमंत्री से गुजारिश है कि वो चाइना के गवर्नमेंट से बात करें और हमारा रेस्क्यू कराएँ या कोई परमिशन दिलवाएँ कि हम अपने घर वापस आ सकें, क्योंकि तबियत खराब है. यहाँ सांस लेने में प्रॉब्लम है. यहाँ खाने पीने की व्यवस्था नहीं है. हम सब यहाँ बहुत परेशान हो रहे हैं. अपने घर से अपने देश से दूर हैं. तो प्लीज आप लोग हमारी हेल्प करें. 

सुनीता ने लोकेशन भी बताया-
सुनीता आहूजा ने होटल का एड्रेस भी दिया. उन्होंने कहा कि ये होटल का एड्रेस है. यहाँ पर अभी हम काफी लोग फंसे हुए हैं. बाकी हमारे कल सब लोग आ जाएंगे. तो प्लीज कोई परमिट निकालें, जिससे कि हम लोग अपने घर वापस आ सकें. ओम नमः शिवाय.

ये भी पढ़ें: