scorecardresearch

Pali Garba Dress Craze: पाली में नवरात्रि और गरबा का जबरदस्त क्रेज, गुजराती-काठियावाड़ी पैटर्न और रेंटल ड्रेसेस की बढ़ी मांग, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

राजस्थान के पाली में नवरात्रि के दौरान गरबा ड्रेसेस को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. गुजराती व काठियावाड़ी पैटर्न, जॉर्जेट-कॉटन मिक्स जैकेट लहंगों की मांग बढ़ी है. 9 दिनों के लिए रेंटल ड्रेसेस का ट्रेंड बढ़ा है, वहीं गरबा ड्रेस डिजाइनिंग व सिलाई से स्थानीय महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन रही हैं.

Advertisement
पाली में बढ़ी गरबा ड्रेसेस की मांग पाली में बढ़ी गरबा ड्रेसेस की मांग

पाली में नवरात्रि के दौरान गरबा को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. खासकर महिलाओं और युवतियों में गरबा ड्रेस को लेकर अलग ही क्रेज नजर आ रहा है. गरबा करते समय मां से जुड़ाव और भक्ति के भाव के साथ महिलाएं हर दिन कुछ नया और अलग पहनकर गरबा में पहुंचना चाहती हैं. इसी मांग ने पाली में कपड़ा सिलाई और डिजाइन के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का नया ट्रेंड भी शुरू कर दिया है. गरबा के दौरान महिलाओं को अलग डिजाइन और अलग लुक वाली ड्रेस पसंद आ रही है. इसी वजह से पाली में कई महिलाएं खुद गरबा ड्रेस तैयार करने और उन्हें बेचने का काम कर रही हैं. गुजराती पैटर्न के साथ नए लुक और डिजाइन को जोड़कर ड्रेस तैयार की जा रही हैं.

इन दिनों जोर-जट के साथ कॉटन को मिक्स करके जैकेट और लहंगा स्टाइल में नए डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं. इसके साथ ही काठियावाड़ी और गुजराती पैटर्न को भी मिक्स किया जा रहा है, ताकि ड्रेस देखने में अलग और आकर्षक लगे.

ड्रेस खरीदने से पहले फिटिंग पर भी ध्यान
गरबा ड्रेस को लेकर युवा लड़कियों में भी खास उत्साह है. कई लड़कियां ड्रेस केवल देखकर पसंद नहीं करतीं, बल्कि पहनकर उसकी फिटिंग चेक करती हैं. इसके बाद ड्रेस पहनकर घूमकर देखती हैं कि लहंगे का गोल आकार घूमने पर कैसा नजर आता है. यही वजह है कि लड़कियां अलग-अलग गरबा ड्रेस पहनकर देखने के साथ अपनी अन्य महिला साथियों को भी लेकर आती हैं. वे उनकी राय लेती हैं कि गरबा के दौरान कौन सी ड्रेस ज्यादा अच्छी और आकर्षक लग रही है.

नौ दिन गरबा, इसलिए रेंट पर ड्रेस का ट्रेंड
नवरात्रि में गरबा पूरे नौ दिनों तक चलता है. ऐसे में हर दिन नई ड्रेस पहनने के लिए ज्यादा खर्च न हो, इसके लिए अधिकतर लड़कियां ड्रेस रेंट पर लेना पसंद कर रही हैं. इससे कम खर्च में हर दिन अलग लुक पाने का मौका मिल जाता है. गरबा के लिए बाजार में अलग-अलग तरह के गाने भी उपलब्ध रहते हैं, जिससे नवरात्रि के उत्सव का माहौल और खास बन रहा है.

भक्ति के साथ नए लुक की भी होड़
पाली में गरबा को लेकर खास तौर पर भक्ति का माहौल नजर आ रहा है. अलग-अलग पंडालों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही हैं. ऐसे में महिलाओं और युवतियों में भक्ति के साथ गरबा ड्रेस को लेकर भी नया लुक दिखाने की होड़ बनी हुई है. यही वजह है कि गरबा ड्रेस की अलग-अलग डिजाइन और आकर्षक लुक को लेकर बाजार में जोश नजर आ रहा है. महिलाएं अपनी पसंद की ड्रेस तैयार करवा रही हैं, वहीं कई महिलाएं इसी काम के जरिए सिलाई और डिजाइनिंग से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं.
 

ये भी पढ़ें