scorecardresearch

इस बार विश्व बाल दिवस के मौके पर 5 करोड़ से ज्यादा लोग मनाएंगे gadget-free hour, क्यों खास है ये दिन

हर साल 20 नवंबर को वर्ल्ड चिल्ड्रेन डे के तौर पर मनाया जाता है. साल 1959 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा बाल अधिकारों की घोषणा की गई थी. यह दिन बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने के अलावा उनके जीविका के स्तर में सुधार के लिए भी विश्व स्तर पर मनाया जाता है. हालांकि इस बार इस मौके पर GadgetFreeHour मनाने की योजना बनाई गई है.

Advertisement
Gadget free hour Gadget free hour
हाइलाइट्स
  • प्रतिष्ठित स्मारकों को किया गया नीली लाइटों से रोशन

  • फोन विकल्प के बजाए बन रहा आवश्यकता- पत्रिका

हर साल 20 नवंबर को वर्ल्ड चिल्ड्रेन डे के तौर पर मनाया जाता है. साल 1959 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा बाल अधिकारों की घोषणा की गई थी. यह दिन बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने के अलावा उनके जीविका के स्तर में सुधार के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है. मगर इस बार का वर्ल्ड चिल्ड्रेन डे कुछ खास होने वाला है. इस बार चिल्ड्रन डे के मौके पर आयोजक #GadgetFreeHour अभियान चलाने पर विचार कर रही है.

फोन विकल्प के बजाए बन रहा आवश्यकता 
इस मौके पर पेरैंट्स अपने बच्चों के साथ विशेष रूप से समय बिताने के लिए अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से एक घंटे के लिए डिस्कनेक्ट रहेंगे. इसके तहत 50 मिलियन लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. पेरेंट सर्कल नाम की एक पेरेंटिंग पत्रिका ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद से सभी उम्र के लोगों ने अपने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर अधिक समय बिताना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना फैमिली के लिए विकल्प के बजाय आवश्यकता हो गया है. 

पैरेंट सर्कल ने कहा,अभियान के हिस्से के रूप में बड़ी संख्या में प्रतिभागी 20 नवंबर,विश्व बाल दिवस के मौके पर अपने बच्चों के साथ विशेष रूप से समय बिताने के लिए अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से एक घंटे के लिए डिस्कनेक्ट रहेंगे." 

2019 में पहली बार शुरू हुआ अभियान
पत्रिका ने दावा किया कि इस पहल की शुरूआत पहली बार 2019 में हुई थी. पिछले साल इस मुहिम में बड़ी सफलता हासिल हुई थी क्योंकि इसमें 10 लाख से अधिक माता-पिता और 41,635 से अधिक स्कूल इस आयोजन में हिस्सा ले रहे थे." पत्रिका में कहा गया कि सोशल मीडिया पर पहले से ही ये अभियान 100 लाख से अधिक इंप्रेशन के साथ गति पकड़ रहा है. उन्होंने आगे कहा, "इस साल #GadgetFreeHour 20नवंबर, 2021 को हो रहा है, जिसमें प्रतिभागियों की संख्या 50 मिलियन से अधिक होने की उम्मीद है." 

प्रतिष्ठित स्मारकों को किया गया नीली लाइटों से रोशन
विश्व बाल दिवस के अवसर पर पेरेंटिंग पत्रिका ने सभी को #GadgetFreeHour ड्राइव में शाम 7.30 बजे से 8.30 के बीच के बीच माता-पिता को अपने बच्चों के साथ बॉन्ड बनाने के लिए आमंत्रित किया है. पेरेंटिंग पत्रिका,"अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता, दुनिया भर में बच्चों के बीच जागरूकता और बच्चों के कल्याण में सुधार को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. विश्व बाल दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन और कुतुब मीनार सहित प्रतिष्ठित स्मारकों और प्रमुख संसद भवनों को नीली रोशनी से रोशन किया गया. नीली रोशनी बाल अधिकारों और बच्चों के जीवन पर कोविड -19 महामारी के प्रभाव को उजागर करने के लिए यूनिसेफ के #GoBlue अभियान का एक हिस्सा थी. इस वर्ष विश्व बाल दिवस की थीम 'हर बच्चे के लिए एक बेहतर भविष्य' है.