पितृ पक्ष उपाय
पितृ पक्ष उपाय
श्राद्ध पक्ष हमारे पितरों को समर्पित 16 दिनों का खास समय होता है. इन दिनों में लोग अपने पितरों को याद करते हैं, तर्पण करते हैं और उनके प्रति आभार जताते हुए उनका आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं. जरूरतमंदों को दान-पुण्य करने से लेकर जीव-जंतुओं को भोजन कराने तक, इस दौरान कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं.
ये सब करने के बाद भी हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि इंसान किसी काम को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करता है, सब कुछ ठीक चलता हुआ दिखाई देता है, लेकिन काम बनते-बनते अचानक रुक जाता है. एक के बाद एक चीजें बिगड़ने लगती हैं और समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसके पीछे पितरों का दुखी या नाराज होना भी एक वजह मानी जाती है. मान्यता है कि जब पितृ प्रसन्न नहीं होते, तो जीवन में कई चीजें हमारे विपरीत होने लगती हैं. ऐसे में कुछ संकेतों के जरिए पितृ दोष या पितरों की नाराजगी को समझा जा सकता है.
काम में रुकावट आना
अगर कोई काम लगातार बनते-बनते रुक रहा है और काफी कोशिश के बाद भी उसमें सफलता नहीं मिल रही है, तो हो सकता है कि पितर नाराज हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसे समय में पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए श्राद्ध पक्ष में तर्पण और दान-पुण्य करना चाहिए.
बार-बार परेशानी बनी रहना
घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बना रहना और परिवार के सदस्यों के बीच परेशानियां और दूरियां बढ़ना भी पितरों की नाराजगी का संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति में पितरों का स्मरण कर उनके लिए तर्पण करना शुभ माना जाता है.
आर्थिक स्थिति खराब होना
अगर कमाई होने के बावजूद पैसे टिक नहीं रहे हैं या अचानक आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगी हैं, तो हो सकता है कि पितरों को आपने दुखी किया है. ऐसी मान्यता है कि पितरों का आशीर्वाद मिलने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इसलिए श्राद्ध पक्ष में पिंडदान करें. पिंडदान न होने से पितर दुखी हो जाते हैं.
घर में अशांति का माहौल रहना
घर में बिना किसी बड़ी वजह के तनाव और अशांति बनी रहना भी पितृों की नाराजगी का संकेत माना जाता है. ऐसे में श्राद्ध पक्ष के दौरान पितरों को याद करना और जरूरतमंद जीवों को पानी पिलाने से पुण्य मिलता है.
नकारात्मक घटनाएं होना
अगर परिवार में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिनसे परेशानी बढ़ रही है और परिस्थितियां एक के बाद एक बिगड़ती जा रही हैं, तो धार्मिक मान्यता में इसे भी पितरों के दुखी होने माना जाता है.
पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध पक्ष में उनके नाम से तर्पण करना, जरूरतमंदों को दान देना और जीव-जंतुओं को भोजन कराना शुभ माना जाता है. इस दौरान पूरे श्रद्धा भाव से पितरों का स्मरण करें और उनसे आशीर्वाद की कामना करें. मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए इन कार्यों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
ये भी पढ़ें