scorecardresearch

Weather Update, 21 July 2026: देश के इन राज्यों में आज बरस सकते हैं बादल, वहीं तेज रफ्तार हवा देगी बरसात का साथ.. जानें देश में मौसम का हाल

आज के लिए IMD की तरफ देश के 16 राज्यों के लिए बारिश का जारी किया गया है. वो वहीं कई राज्यों में तेज रफ्तार हवा के साथ बारिश देखने को मिलेगी. वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखी जाएगी.

Weather Update, 21 July 2026 Weather Update, 21 July 2026

देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है. कई जगह हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलने या सफर का प्लान बना रहें है, तो पहले मौसम की जानकारी जरूर देख लें.

इन 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और केरल में भारी बारिश और तेज आंधी आने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में जलभराव की आशंका भी जताई गई है.

यूपी-बिहार में सबसे ज्यादा असर

उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में तेज बारिश और लगभग 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

वहीं बिहार के पटना, गया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल और किशनगंज सहित कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में भी सावधानी जरूरी

दिल्ली में 21 जुलाई को बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन राज्यों में यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इन राज्यों में भी रहेगा मौसम का असर

झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई जिलों में भी भारी बारिश, तेज हवा और खराब मौसम की संभावना है. कुछ जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी परेशानी भी हो सकती है.

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है. अगर आपकी यात्रा तय है, तो निकलने से पहले अपने शहर का मौसम अपडेट जरूर देख लें.