reater Noida Authority made U turn
reater Noida Authority made U turn
ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर लगने वाले लंबे जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. यहां वाहनों का दबाव कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास नया U-Turn तैयार कराया है. इसका काम लगभग पूरा हो चुका है और एक-दो दिन में इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा. U-Turn शुरू होने के बाद उन वाहन चालकों को परी चौक तक जाने की जरूरत नहीं होगी, जिन्हें नोएडा की तरफ जाना है.
नोएडा जाने वालों को चौराहे तक नहीं जाना पड़ेगा
परी चौक पर अक्सर वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है. खासकर पीक टाइम में यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है. इसका असर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के ट्रैफिक पर भी पड़ता है. नए U-Turn से ऐसे वाहन चालकों को सीधा फायदा मिलेगा, जिन्हें परी चौक की तरफ नहीं जाना है. वे U-Turn लेकर सीधे नोएडा की ओर जा सकेंगे. इससे परी चौक पर आने वाले वाहनों की संख्या कम होगी और ट्रैफिक को सुचारु करने में मदद मिलेगी.
एक्सपो मार्ट जाने वालों को भी फायदा
परी चौक के पास ही इंडिया एक्सपो मार्ट स्थित है. यहां सितंबर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होना है. इस दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग और वीवीआईपी मेहमान ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे. ऐसे में प्राधिकरण की कोशिश है कि आयोजन के दौरान परी चौक पर ट्रैफिक का दबाव न बढ़े. एक्सपो मार्ट से नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन नए U-Turn का इस्तेमाल कर सकेंगे और बिना परी चौक पहुंचे वापस नोएडा की ओर निकल जाएंगे.
एक-दो दिन में शुरू होगा U-Turn
प्राधिकरण की ओर से बनाए गए इस U-Turn का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. अधिकारियों के मुताबिक, अगले एक-दो दिन में इसे पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके शुरू होने के बाद परी चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम होने के साथ ही जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. खासकर एक्सपो मार्ट में बड़े आयोजनों के दौरान यह नया रास्ता ट्रैफिक मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभा सकता है.
ये भी पढ़ें