SBI Recruitment
SBI Recruitment
बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने शानदार मौका दिया है. SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति रेगुलर बेसिस पर की जाएगी. खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है.
किन पदों पर होगी भर्ती
SBI की इस भर्ती के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा. इसमें जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II (MMGS-II) के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में पढ़ाई और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
क्या है शैक्षणिक योग्यता
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर JMGS-I के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा IIBF का फॉरेक्स ऑपरेशंस सर्टिफिकेट भी स्वीकार किया जाएगा, जो 31 जुलाई 2026 या उससे पहले का होना चाहिए. उम्मीदवार के पास ICC Academy का Global Trade Certificate, LIBF का International Trade Finance (CITF) Certificate या IIBF का International Trade Certificate भी होना चाहिए. साथ ही ट्रेड फाइनेंस प्रोसेसिंग और ऑपरेशंस में कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है. वहीं, MMGS-II पद के लिए भी शैक्षणिक योग्यता समान है, लेकिन उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए.
उम्र सीमा और सैलरी
JMGS-I पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. MMGS-II के लिए न्यूनतम उम्र 23 साल और अधिकतम उम्र 32 साल तय की गई है. उम्र की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार 3 से 15 साल तक की छूट दी जाएगी. सैलरी की बात करें तो JMGS-I का पे स्केल ₹48,480 से ₹85,920 और MMGS-II का ₹64,820 से ₹93,960 है. इसके अलावा DA, HRA, CCA, PF, NPS, मेडिकल सुविधा और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
बिना परीक्षा होगा चयन
SBI की इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी. बैंक की शॉर्टलिस्टिंग कमेटी तय मानकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी और इसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: