scorecardresearch

इंसान नहीं, रोबोट परोस रहा खाना... मुरथल के ढाबे पर स्वाद के साथ मिलेगा हाईटेक अनुभव

हरियाणा में सोनीपत के मुरथल में एक ढाबे पर रोबोट खाना परोस रहा है. ऑर्डर तैयार होते ही फूड ट्रे रोबोट पर रखी जाती है और नेविगेशन सिस्टम की मदद से रोबोट खुद तय रास्ते पर चलता हुआ सीधे ग्राहक की टेबल तक पहुंच जाता है. रोबोट को सॉफ्टवेयर चिप और रिमोट कंट्रोल के जरिए ऑपरेट किया जाता है. ये रोबोट एक बार चार्ज करने के बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक सर्विस देता है.

Advertisement
Murthal Robot Waiter Murthal Robot Waiter

मशहूर मुरथल ढाबे अब सिर्फ अपने स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी को लेकर भी सुर्खियों में हैं. मुरथल के रेशम ढाबे पर अब इंसान नहीं, बल्कि रोबोट वेटर ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचा रहा है. रोबोट को खाना सर्व करते देखकर ग्राहक भी हैरान हैं और मोबाइल निकालकर वीडियो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. आखिर कैसे काम करता है ये रोबोट और क्या है इसकी खासियत? चलिए जानते हैं.

मुरथल के ढाबे पर रोबोट परोस रहा खाना-
जिस मुरथल का नाम सुनते ही आंखों के सामने गरमा-गरम पराठे और देसी ढाबे आते हैं. अब उसी मुरथल में खाना परोसने का अंदाज भी बदल गया है. मुरथल के रेशम ढाबे पर अब वेटर की जगह रोबोट ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचा रहा है. ऑर्डर तैयार होते ही फूड ट्रे रोबोट पर रखी जाती है और नेविगेशन सिस्टम की मदद से रोबोट खुद तय रास्ते पर चलता हुआ सीधे ग्राहक की टेबल तक पहुंच जाता है.

रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट हो रहा रोबोट-
रोबोट को सॉफ्टवेयर चिप और रिमोट कंट्रोल के जरिए ऑपरेट किया जाता है. इसकी आंखों में लगी एलईडी लाइट और फाइबर से तैयार बाहरी ढांचा, आंखों में चमकती लाल लाइट इसे खास लुक देता है. ये रोबोट एक बार चार्ज करने के बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक सर्विस देता है. 

रोबोट को लेकर कस्टमर्स में उत्साह-
रोबोट को देखकर ढाबे पर पहुंचे ग्राहक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं. कोई वीडियो बना रहा है तो कोई रोबोट के साथ सेल्फी ले रहा है. ग्राहकों के लिए एक और खास बात ये है कि रोबोट से खाना सर्व कराने के कोई अतिरिक्त पैसे नहीं लिए जा रहे. यानी मुरथल के पारंपरिक ढाबे में अब स्वाद वही, लेकिन खाना परोसने का अंदाज बिल्कुल नया है.

कैसे तैयार हुआ है रोबोट?
होटल के मैनेजर संजय ने बताया कि इस रोबोट को बेंगलुरु की टीम से तैयार करवाया गया है. इसका आइडिया ये था कि मुरथल आने वाले लोगों को स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी का भी अनुभव दिया जाए. रोबोट को कंट्रोल और ऑपरेट करने के लिए एक अलग टीम रखी गई है, जो जरूरत के मुताबिक इसे रिमोट के जरिए कंट्रोल करती है. संजय ने बताया कि रोबोट को देखकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. खासकर बच्चे इसे देखकर आकर्षित होते हैं और मोबाइल से वीडियो और सेल्फी लेते हैं.

(पवन कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: