scorecardresearch

सूरत में रेलवे ट्रैक पर अनाज की बोरियों की चोरी करते हुए वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के सूरत शहर में रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे से सरकारी अनाज की बोरियों को चोरी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. उत्राण रेलवे स्टेशन, मनीषा अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बों से सरकारी अनाज की चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

Surat train video viral Surat train video viral

गुजरात के सूरत शहर में रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे से सरकारी अनाज की बोरियों को चोरी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. उत्राण रेलवे स्टेशन, मनीषा अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बों से सरकारी अनाज की चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है.  स्थानीय लोगों द्वारा चोरी करते हुए तीन लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. चलिए आपको पूरी कहानी बताते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला कि, 'रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई है और दो लोग एक डिब्बे के पास खड़े हुए हैं. जो बाद में मालगाड़ी के डिब्बे को खोलकर उसमें भरी सरकारी अनाज की बोरियों को एक एक करके नीचे फेंकना शुरू कर देते हैं. एक एक करके यह लोग करीब 10 से 15 बोरियों को नीचे उस जगह पर उतार रहे है. जहां पर रेलवे ट्रैक के अन्य टुकड़ो को सेट करके रखा हुआ है. इसके बाद इसका तीसरा साथी इन बोरियों को रेलवे ट्रैक से हटाकर के पास की झाड़ियों में छिपा रहा है.

मसलन अनाज से भरी बोरियों की चोरी करने के लिए मालगाड़ी को एक तयशुदा जगह पर रोका जाता था और डिब्बों से अनाज की बोरियां नीचे गड्ढों में फेंक दी जाती थीं. सूरत के उत्तरायण रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से सरकारी अनाज की बोरियों की चोरी का यह वीडियो मकर संक्रांति के दौरान अपनी छत पर पतंग उड़ाने वाले स्थानीय लोगों ने बनाकर वायरल किया है. इसके बाद इसकी सूचना रेलवे पुलिस को भी दी गई थी.

मौके पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने मौके पर रेलवे ट्रैक के किनारे खोदे गए गड्ढों में चावल और अनाज की लगभग 15 से 20 बोरियां लावारिस हालत में बरामद की थी. वीडियो वायरल होने के बाद सूरत शहर आम आदमी पार्टी के सूरत शहर उपाध्यक्ष के.पी. पानसुरिया, वार्ड नंबर 2 के सह-प्रभारी अशोक भाई बलर और वार्ड नंबर 1 के प्रभारी प्रफुल्ल रासडिया ने इस संदिग्ध गतिविधि को देखा था और प्रशासन को इसकी सूचना दी थी.



फिलहाल इस मामले में आधिकारिक रूप से पुलिस का बयान सामने नहीं आया है. लेकिन मालगाड़ी से सरकारी अनाज की बोरियों की चोरी होने के वीडियो सामने आने के बाद एक बात तो साफ़ हो रही है कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं है बल्कि सुनियोजित तरीके से मालगाड़ी से चोरी करने का कोई बड़ा नेटवर्क चल रहा होगा. यदि रेलवे प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच करे तो किसी बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है. 

(रिपोर्टर: संजय सिंह राठौड़)

ये भी पढ़ें: