Rain Alert
Rain Alert
अगस्त की शुरुआत के साथ ही मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है और 3 अगस्त 2026 को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश की भी संभावना है. ऐसे में अगर आप यात्रा या किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य का मौसम जरूर जान लें.
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. यहां अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली और मेरठ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. यहां का तापमान 34°C से 27°C के बीच बना रहेगा.
बिहार
बिहार के पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है. इन दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 30 से 34°C और न्यूनतम तापमान 24 से 27°C के बीच रहने की संभावना है.
राजस्थान
राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और आसपास के इलाकों में 3 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 31-33°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C रह सकता है.
मध्य प्रदेश
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. अधिकतम तापमान 29-32°C और न्यूनतम तापमान 23-25°C रहने की संभावना है.
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर और ठाणे समेत कई शहरों में 3 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28-31°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C रह सकता है.
गुजरात
अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 29-32°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C रहने का अनुमान है.
उत्तराखंड
देहरादून, नैनीताल, मसूरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में 3 अगस्त को हल्की से भारी बारिश की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है. अधिकतम तापमान 22-28°C और न्यूनतम तापमान 16-21°C रहने का अनुमान है.
हिमाचल प्रदेश
शिमला, मनाली, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला और सोलन समेत कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. अधिकतम तापमान 21-27°C और न्यूनतम तापमान 15-20°C रह सकता है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून
असम के गुवाहाटी, मेघालय के शिलांग, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर, ओडिशा के भुवनेश्वर और केरल के तिरुवनंतपुरम व कोच्चि में भी हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं. इन राज्यों में अधिकतम तापमान 26 से 31°C और न्यूनतम तापमान 22 से 26°C के बीच रह सकता है.
ये भी पढ़ें