
Delhi noida Ambedkar Jayanti Traffic Advisory 2026
Delhi noida Ambedkar Jayanti Traffic Advisory 2026
भारत में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाया जाता है. इसी मौके पर बाबा साहब के अनुयायी उनकी शोभायात्रा निकालने और कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं. जिस कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी कर दिया है. प्रशासन पहले से अलर्ट है, लेकिन लोगों की भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रह सकती है. इस लिए कुछ जगहों को लेकर ट्रैफिक अधिकारियों ने लोगों को जम से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा है.
किन जगहों पर जाम का रहेगा असर
दिल्ली के सेंट्रल हिस्सों, खासकर रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर खास असर देखने को मिल सकता है. वहीं नोएडा में भी कई प्रमुख मार्ग प्रभावित हैं. चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर 15, 16, 18, नोएडा मोड़, सेक्टर 62-63 और फेज-2 जैसे इलाकों में पहले ही भारी जाम की स्थिति थी और अज भी ये इलाके प्रभावित रह सकते हैं. इन रास्तों पर जाने से पहले एक बार ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें, क्योंकि इन रास्तों पर आपको गाड़ियों की भारी कतार देखने को मिल सकता है.
इन रास्तों से न यात्रा करें
अगर आप दिल्ली से नोएडा या नोएडा से दिल्ली आ-जा रहे हैं, तो कुछ रूट्स से फिलहाल दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा. इन जगहों पर भीड़ और डायवर्जन दोनों की वजह से आपकी यात्रा लंबी हो सकती है.
चिल्ला बॉर्डर और DND फ्लाईवे के आसपास
सेंट्रल दिल्ली के मुख्य मार्ग
नोएडा सेक्टर 18 और आसपास के बिजनेस हब
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से

ट्रैफिक से बचने के लिए ऐसे यात्रा करें
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. अगर जरूरी न हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लें.
जैसे, मेट्रो का इस्तेमाल सबसे सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है
इनर सड़कों और कम भीड़ वाले रूट्स को चुनें
यात्रा से पहले गूगल मैप या ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें
दिल्ली और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह जारी एडवाइजरी का पालन करें और अफवाहों से बचें. किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत हेल्पलाइन या ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करें. प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही ट्रैफिक सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें