आज भी रहेगा बारिश का दौर
आज भी रहेगा बारिश का दौर
मानसून एक बार फिर कई राज्यों में एक्टिव नजर आ रहा है. राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों तक में बारिश का दौर आज भी जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने 3 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. यातायात प्रभावित रहेगी, और कहीं-कहीं जल जमाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जान लेना जरूरी है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 3 सितंबर को कई राज्यों में मौसम खराब रहने वाला है.
15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 3 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, असम और केरल में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है.
दिल्ली
राजधानी दिल्ली में 3 सितंबर को बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. आईएमडी ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में 3 और 4 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है. जगह-जगह जल जमाव का खतरा भी होगा, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है. घर से निकलते वक्त पूरी सावधानी बरतें.
उत्तर प्रदेश
लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बिना जरूरी काम के बिना घर से न निकलें. जल जमाव का खतरा बना हुआ है.
बिहार
बिहार के कई इलाकों में 3 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की भी संभावना है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी. पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर समेत आस-पास के कई जिलों के लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है.
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने का खतरा है. बेवजह घर से न निकलें. निचले स्थान के लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है.
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. मानसून सक्रिय रहने की वजह से कुछ इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है.
राजस्थान
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर समेत राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. खासकर पश्चिमी राजस्थान में 3 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य के मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर और अकोला समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. विदर्भ में 3 सितंबर को बारिश की गतिविधि रहने का पूर्वानुमान है. सड़क पर पानी जमा हो सकता है, खासकर अंडर पास में जल जमाव हो सकता है, यातायात पर असर पड़ सकता है.
हिमाचल प्रदेश
शिमला, मंडी, धर्मशाला, चंबा और मनाली समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है. लगातार बारिश वाले इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
उत्तराखंड
देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और मसूरी समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
पश्चिम बंगाल
कोलकाता, हावड़ा, दुर्गापुर, हल्दिया और दार्जिलिंग समेत कई इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 3 सितंबर को भी बारिश की गतिविधियां बनी रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें