scorecardresearch

TOP HEADLINES OF TODAY: 11 अक्टूबर 2023 बुधवार की बड़ी खबरें

सीबीआई की एक टीम फिलहाल समाचार वेबसाइट NewsClick के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के ऑफिस और घर पर तलाशी ले रही है. सीबीआई ने बुधवार को न्यूज़क्लिक के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया कि NewsClick ने विदेशी फंडिंग नियमों का उल्लंघन किया है.

  • राजस्थान में 23 नवंबर की जगह अब 25 नवंबर को मतदान होगा. 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे. चुनाव तारीखों के एलान के बाद कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने चुनाव की तारीख बदलने की अपील की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने ये फैसला किया.

  • सुप्रीम कोर्ट ने 26 हफ्ते की प्रेग्नेंट शादीशुदा महिला के अबॉर्शन केस में दोनों जजों के बीच वैचारिक मतभेद देखने को मिला. दोनों जजों के बीच असहमति को देखते हुए मामले को बड़ी बेंच के पास रेफर कर दिया गया है. जस्टिस हिमा कोहली मेडिकल रिपोर्ट और अजन्मे बच्चे के जीने के अधिकार के समर्थन में बच्चे को इस दुनिया में लाने के हक में दिखीं तो वहीं जस्टिस नागरत्ना ने महिला की इच्छा के समर्थन में गर्भपात कराने के हक में अपना मत दिया.

  • इजराइली सेना और हमास एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ रॉकेट दाग रहे हैं. इजरायल-गाजा बॉर्डर पर बड़े पैमाने पर सैनिक जमा हैं. इस जंग में मरने वालों की संख्या अबतक 2,200 हो गई है, जिसमें से 1,200 से ज्यादा इजराइली सैनिक और 950 फिलिस्तीनी शामिल हैं. इजरायली सेना का कहना है कि वो गाज़ा में घुसने की तैयारी में है. वहीं, हमास ने तेल अवीव और मध्य इजरायल में कई रॉकेट दागे हैं. हमास ने बेन गुरियन एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया. इस बीच, गाज़ा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली नहीं होने की वजह से शहर के अस्पताल में भर्ती सैकड़ों बच्चों की ज़िंदगी खतरे में है.

  • वर्ल्ड कप 2023 के एक मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से हशमतुल्लाह शाहिदी ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए जबकि भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए. कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131 रन बनाए जबकि विराट कोहली 55 रन बनाकर नाबाद रहे. 

  • सीबीआई की एक टीम फिलहाल समाचार वेबसाइट NewsClick के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के ऑफिस और घर पर तलाशी ले रही है. सीबीआई ने बुधवार को न्यूज़क्लिक के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया कि NewsClick ने विदेशी फंडिंग नियमों का उल्लंघन किया है.

  • ईडी के समन के खिलाफ दायर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदंबरम ने कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं हैं इसलिए उन्हें समन भेजा जाना सही नहीं है. एजेंसी के समन से यह साफ नहीं हो पा रहा है कि यह समन एक मुख्यंमत्री के तौर पर किया जा रहा है या फिर एक आरोपी के तौर पर.

  • पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से संबंधित मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को छह राज्यों - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में छापेमारी की. आपको बता दें कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर भारत सरकार ने पहले ही बैन लगा दिया है.

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा और आगरा का दौरा किया और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. सीएम योगी ने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की.

  • पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की सियालकोट की मस्जिद में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लतीफ पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं. शाहिद लतीफ आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का एक प्रमुख सदस्य था.

  • अभिनेता अमिताभ बच्चन आज अपना 81वें जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर बधाई देने के लिए उनके प्रशंसक मुंबई में उनके घर 'जलसा' के बाहर जमा हो गए हैं.  इससे पहले बिग बी ने आधी रात को जलसा के बाहर आकर फैंस का आभार व्यक्त किया था.

  • अफगानिस्तान में बुधवार सुबह 06:11 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है. इससे पहले आए भूकंप ने भारी नुकसान पहुंचाया था, जिसमें 2,000 लोगों की जान गई थी. 

(गुड न्यूज टुडे चैनल को WhatsApp पर फॉलो करें)