scorecardresearch

अब 10 रुपये में मिलेगा एयरपोर्ट पर नाश्ता: उड़ान यात्री कैफे हुआ शुरू, यात्रियों को मिलेगा सस्ता खाना और बेहतर सुविधा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री किंजरापू राम मोहन नायडू ने रविवार को चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया. टर्मिनल 3 के चेक-इन होल में स्थित इस कैफे से यात्रियों को मात्र 10 रुपये में अल्प आहार व पेय पदार्थ प्राप्त होंगे.

Udaan Yatri Cafe Udaan Yatri Cafe

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री किंजरापू राम मोहन नायडू ने रविवार को चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया. टर्मिनल 3 के चेक-इन होल में स्थित इस कैफे से यात्रियों को मात्र 10 रुपये में अल्प आहार व पेय पदार्थ प्राप्त होंगे. यह पहल सरकार के विमानन क्षेत्र में किफायत बढ़ाने के उद्देश्य के अनुरूप है और ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) कार्यक्रम को पूरक करती है.

इस अवसर पर बोलते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापू राममोहन नायडू ने कहा 'आज उड़ान यात्री कैफे के उद्घाटन के साथ हम यात्रियों के रोजमर्रा के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठा रहे हैं. उड़ान यात्री कैफे हवाई यात्रा को सभी के लिए आसान, सुलभ और आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाने की हमारी सोच को दिखाता है. किफायती दामों पर पानी, पेय पदार्थ, नाश्ता और मिठाइयों जैसी जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराकर यह पहल यात्रियों की बुनियादी जरूरत को पूरा करती है. हमें भरोसा है कि उड़ान यात्री कैफे हर यात्री को सुविधा और किफायत देगा.'

किफायती दामों में मिलेंगे पानी, पेय पदार्थ, नाश्ता
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह पहल यात्रियों के लिए हवाईअड्डे पर उपलब्ध सेवाओं को और अधिक सुलभ व किफायती बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. उड़ान यात्री कैफे के शुरुआत के साथ, यात्री अब उन कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले अल्प आहार का आनंद ले सकते हैं जो उड़ान को और अधिक किफायती बनाने के सरकार के मिशन के अनुरूप हैं.'

रिपोर्टर: समर्थ

ये भी पढ़ें: