फ्लाइट में मरीज का इलाज करते केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड
फ्लाइट में मरीज का इलाज करते केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड
मंगलवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे. इसी दौरान फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई. यात्री को परेशानी को देख क्रू मेंबर ने अनाउंस किया कि अगर फ्लाइट में कोई डॉक्टर हैं तो यात्री की मदद के लिए आगे आएं.
ब्लड प्रेशर की वजह से बेहोश हो गया था यात्री
फ्लाइट में सफर कर रहे केंद्रीय मंत्री और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भागवत कराड मरीज की परेशानी को देख तुरंत उसे पास पहुंचे. यात्री को ब्लड प्रेशर की शिकायत थी और इसी वजह से उसे चक्कर आ गया था. केंद्रीय मंत्री ने यात्री की मदद की और थोड़ी देर में यात्री ठीक महसूस करने लगा. केंद्रीय मंत्री की इस पहल और तत्परता की चौतरफा तारीफ हो रही है.
Our heartfelt gratitude and sincere appreciation towards MoS for ministering to his duties non-stop! @DrBhagwatKarad your voluntary support for helping out a fellow passenger is ever so inspiring. https://t.co/I0tWjNqJXi
— IndiGo (@IndiGo6E) November 16, 2021
इंडिगो प्रबंधन ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया
इंडिगो की तरफ से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई. इंडिगो प्रबंधन ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड को धन्यवाद दिया है. डॉ. कराड इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E171 से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे. डॉ. कराड ने फेसबुक पर लिखा-"ऐसे कई प्रकार के अनुभव जीवन में लिए हैं. जरूरमंद व्यक्ति की मदद करके काफी खुशी और सुकून मिलता है. एक दूसरे की मदद करना संत भी सिखाते हैं". केंद्रीय मंत्री ने सभी से जरूरमंदों की मदद करने की अपील की है.