wife caught husband with girlfriend in hotel
wife caught husband with girlfriend in hotel
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने परिजनों के साथ होटल पहुंचकर अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. होटल परिसर से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान पत्नी ने पति के साथ मारपीट भी की. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
होटल में पति के होने की मिली थी सूचना
मामला हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बांके बिहारी होटल का है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति एक महिला के साथ होटल में मौजूद है. जानकारी मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गई. बताया जा रहा है कि होटल पहुंचने के बाद महिला ने अपने पति और उसके साथ मौजूद महिला को बाहर बुला लिया. इसके बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई.
सड़क से बस तक चला विवाद, पति की पिटाई
घटना के दौरान गुस्साई पत्नी ने अपने पति के साथ मारपीट भी की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल परिसर से शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया. इतना ही नहीं, सड़क से लेकर बस तक काफी देर तक हंगामा चलता रहा. सरेआम हुए इस विवाद को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रेमिका को लेकर भी सामने आया दावा
स्थानीय लोगों का दावा है कि पति के साथ होटल में मौजूद महिला एक सरकारी अस्पताल में नर्स है. हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने भी इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है.
पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई
हंगामे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों को नगर कोतवाली लेकर चली गई. हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई शिकायत मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी. फिलहाल होटल में हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें