Heavy Electricity Bill
Heavy Electricity Bill
देशभर में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है और घरों में एसी, कूलर और पंखों का इस्तेमाल भी शुरू हो गया है. बाहर की तेज धूप से बचने के लिए लोग पूरी तरह इन इलेक्ट्रिकल अपलायंस पर निर्भर हो जाते हैं, जिसका सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ता है. जब महीने के आखिर में बिजली का बिल आता है तो सिर खुजाने लगते कि आखिर इतना बड़ा बिल आया कैसे?
ऐसे में फिर लोग ऐसे तरीके खोजते हैं जिससे बिजली की खपत को कम किया जा सके. अगर कुछ आसान और समझदारी भरे उपाय अपनाए जाएं, तो बिजली की खपत में कटौती की जा सकती है. लेकिन सवाल वही पैदा होता है कि आखिर किस तरह से इस कटौती को किया जाएं. तो यहां हम आपको कुछ आसान उपाय बताते है, जिन्हें आप अपना सकते हैं.
एसी-कूलर चलाएं समझदारी के साथ
गर्मियों में सबसे ज्यादा बिजली एसी और कूलर ही खर्च करते हैं, इसलिए इन्हें सही तरीके से चलाना बेहद जरूरी है. एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखने से बिजली की खपत कम होती है और ठंडक भी बनी रहती है. कमरे में पर्दे या ब्लाइंड्स लगाए रखने से बाहर की गर्मी अंदर नहीं आती और कूलिंग लंबे समय तक टिकती है.
कूलर का उपयोग करते समय उसके पानी और फिल्टर की सफाई का ध्यान रखें, ताकि वह बेहतर काम कर सके. साथ ही, एसी या कूलर को बिना जरूरत लंबे समय तक चालू न रखें और रात में टाइमर का इस्तेमाल करने से, जिससे बिजली की बचत के साथ अपलायंस की उम्र भी बढ़ती है.
लाइट और पंखों में छोटे बदलाव
घर में LED लाइट्स का इस्तेमाल करने से भी काफी हद तक बिजली की बचत होती है. ये लाइट्स कम बिजली तो खाती ही हैं, साथ ही रोशनी भी काफी देती हैं. पंखों को लगातार तेज स्पीड पर चलाने के बजाय जरूरत के अनुसार स्पीड को एडस्ट करें. जब कमरे में कोई न हो तो लाइट और पंखे बंद करना एक आदत बना लें. कई लोग एसी के साथ पंखा भी चलाते हैं, लेकिन एसी आमतौर पर कमरे को इतना ठंडा कर देता हैं कि पंखा चलाने की जरूरत होती है. पंखा चलाने से बेवजह बिजली की खपत होती है.
डेली के उपकरणों का सही इस्तेमाल
टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और चार्जर जैसे उपकरण अक्सर स्टैंडबाय मोड में बिजली की खपत करते रहते हैं. बेहतर है कि इन्हें इस्तेमाल के बाद पूरी तरह बंद करना और प्लग से निकाल देना चाहिए. यह एक छोटा सा बदलाव है लेकिन काफी कारगर है.
फ्रिज को जरूरत से ज्यादा सामान से न भरें, ऐसा करने से सभी चीज़े ठीक तरीके से ठंडी नहीं हो पाती. साथ ही अगर फ्रिजर का इस्तेमाल न हो रहा हो तो, उसको एडजस्ट करते हुए यूसेज को लो पर कर दें. साथ ही उसका दरवाजा लंबे समय तक खुला न रखें, इससे ठंडी हवा ज्यादा बाहर निकल जाती है.
मोबाइल और लैपटॉप को केवल जरूरत के समय चार्ज करें और चार्जिंग पूरी होते ही प्लग निकाल दें. वॉशिंग मशीन और मिक्सर जैसे अपलायंस को भी इस्तेमाल के बाद बंद करना न भूलें. ये छोटी-छोटी आदतें मिलकर हर महीने आपके बिजली बिल में अच्छी खासी बचत कर सकती हैं.