scorecardresearch

साल 2024 में ही विजय ने दिया था तमिलनाडु का CM बनने का संकेत? वायरल हुआ कार वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक्टर विजय का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि विजय ने साल 2024 में ही इस चुनाव में खुद के मुख्यमंत्री बनने के संकेत दे दिए थे. फैंस ये दावा विजय की फिल्म के एक सीन में दिखाई गई कार के नंबर को लेकर कर रहे हैं.

Advertisement
Vijay Viral Video Vijay Viral Video

तमिलनाडु में एक्टर विजय ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री गजगम (TVK) ने चुनाव में 108 सीटों पर जीत दर्ज की है. विजय पहली बार चुनाव में उतरे और अपनी टीवीके को सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. विजय ने साल 2024 में पार्टी की शुरुआत की थी. उस कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी पार्टी 2026 विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. लेकिन विजय के मन में इसको लेकर कोई संशय नहीं था. इसका संकेत उनकी फिल्म में भी मिलता है. पार्टी बनाने के 7 महीने बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में उन्होंने इसके संकेत दिए थे. अब जब उनकी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है, तब उनकी फिल्म का वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माना जा रहा है कि विजय ने साल 2026 चुनाव में खुद के सीएम बनने के संकेत दिए थे.

वायरल वीडियो में क्या है?
एक्टर विजय की फिल्म GOAT का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विजय एक कार में बैठे हैं और उस कार का नंबर TN 07 CM 2026 है. फैंस कार के इसी नंबर की वजह से अटकलें लगा रहे हैं कि विजय ने साल 2024 में ही खुद के मुख्यमंत्री बनने का इशारा किया था. फैंस का मानना है कि इस कार के नंबर में TN का मतलब तमिलनाडु है. जबकि CM का मतलब मुख्यमंत्री है. और साल 2026 का मतलब विधानसभा चुनाव 2026 में बनने सीएम बनने की बात कही गई है. 

सबसे बड़ी पार्टी है TVK-
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके को 108 सीटों पर जीत मिली है. हालांकि उनकी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है, लेकिन टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि अभी भी सरकार बनाने के लिए 10 विधायकों की जरूरत है. इसके लिए टीवीके कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके जैसी पार्टियों का समर्थन ले सकती है.

ये भी पढ़ें: