scorecardresearch

18 August 2026 Weather report: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन से बदला मौसम, दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में भारी बारिश का IMD अलर्ट

18 अगस्त 2026 को बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. झारखंड में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जबकि बिहार, यूपी, ओडिशा समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

Advertisement
18 august 2026 forecast imd issued heavy rain alert 18 august 2026 forecast imd issued heavy rain alert

देशभर में मॉनसून के बीच 18 अगस्त 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदला हुआ नजर आने वाला है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनते एक मानसूनी दबाव (डिप्रेसन/विक्षोभ) के कारण, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. हालांकि कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. खास करके पहाड़ी राज्यों में, जैसे झारखंड में बिजली गिर सकती है. वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, और ओडिशा समेत कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना के साथ 50 km/h की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में अलग-अलग राज्यों के मौसम का हाल भी आपके लिए जानना जरूरी है.

दिल्ली- NCR
IMD ने दिल्ली-एनसीआर में 18 अगस्त के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है. आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में झमाझम बारिश और आसमान में गरज-चमक देखने को मिल सकती है.

हरियाणा
हरियाणा के भी कुछ शहर में 18 अगस्त 2026 को भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है. कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति भी बनी रह सकती है.

पंजाब
18 अगस्त 2026 के लिए पंजाब में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश के साथ मौसम खराब होने और गरज-चमक का असर भी देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में जल जमाव रह सकता है.

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी यूपी में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है IMD द्वारा जताई गई है. 

बिहार
बिहार में 18 अगस्त को कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. बारिश के साथ मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है. सड़क पर जलजमाव के साथ खेतों में पानी लग सकता है.

झारखंड
झारखंड में 18 अगस्त को मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है. राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बननते विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक का असर रह सकता है. राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है. आस-पास के राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा.

ओडिशा
ओडिशा के कुछ इलाकों में 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मयूरभंज में बेहद तेज बारिश को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है. बंगाल के बदले मौसम का असर यहां भी देखने को मिलने वाला है.

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है. बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन जैसी परेशानी का खतरा बना रह सकता है. पर्यटक मौसम का हाल जानकर ही होटल से बाहर निकलें.

उत्तराखंड
उत्तराखंड में 18 अगस्त को बारिश और गरज-चमक की संभावना है. पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण लोगों को स्थानीय मौसम चेतावनी पर नजर रखने की जरूरत है.

मध्य प्रदेश
पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. जलजमाव और बिजली गिरने की भी संभावना है.

राजस्थान
राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 18 अगस्त को कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर बढ़ सकता है.

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में मानसून जारी है. अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग की चेतावनियों के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है. सड़कों पर पानी जमा हो सकता है और यातायात में दिक्कत आ सकती है.
 

ये भी पढ़ें