scorecardresearch

Weather Update, 12 September 2026: दिल्ली-UP समेत 24 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 85 KM तक चलेगी हवा... जानें अपने राज्य का हाल

Weather Update, 12 September 2026: देश के कई राज्यों को आज भी बारिश से निजात मिलने के इशारे नहीं हैं. मौसम विभाग की तरफ से करीब 24 राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में पहाड़ी इलाके के लोगों को खास एतिहात बरतने की सलाह दी गई है.

Advertisement
Weather Update, 12 September 2026 Weather Update, 12 September 2026

देश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने 12 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर तेज हवा के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है. तो वहीं कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

किन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में बारिश और आंधी की संभावना है. इनमें से कुछ राज्यों में तेज हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

वीकएंड पर मिल सकता है ट्रैफिक जाम!

दिल्ली में 12 सितंबर को भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है. यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लगातार बारिश से कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी हो सकती है.

यूपी-बिहार में चलेंगी तेज रफ्तार के साथ हवा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है. हवा की रफ्तार 50 से 55 kmph तक रह सकती है.

बिहार में पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. यहां 40 से 50 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में सावधानी है जरूरी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. जम्मू-कश्मीर में भी कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. ऐसे में पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

छत्तीसगढ़ और ओडिशा बारिश के साथ चलेगी तेज हवा

छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 80 से 85 kmph तक पहुंच सकती है. ओडिशा में भी मध्यम से भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है. पश्चिम बंगाल में भी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है.