Rain Alert 10 August
Rain Alert 10 August
10 August 2026 Weather Update: मानसून के बीच आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. कहीं तेज बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी, तो कहीं भारी बारिश परेशानी बढ़ा भी सकती है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश को लेकर खास सतर्कता बरतने की जरूरत है. 10 अगस्त को अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है और किन शहरों में बारिश देखने को मिल सकती है, आइए जानते हैं,-
दिल्ली-NCR
दिल्ली और आसपास के इलाकों में 10 अगस्त को बारिश के आसार बने हुए हैं. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के लिए 10 अगस्त का दिन बारिश वाला रहने वाला है. खासकर पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, आजमगढ़, जौनपुर और गाजीपुर में बारिश की संभावना है.
बिहार
बिहार में भी आज कई जगहों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई है. पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, समस्तीपुर, छपरा, आरा, बक्सर, किशनगंज और पश्चिम चंपारण में बारिश के आसार ज्यादा प्रबल हैं.
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 10 अगस्त को मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, हल्द्वानी, मसूरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ भूस्खलन और जलभराव का खतरा भी रह सकता है. IMD ने उत्तराखंड के कई जिलों में फ्लैश फ्लड का कम से मध्यम जोखिम भी बताया है.
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में 10 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. शिमला, मनाली, मंडी, कुल्लू, चंबा, धर्मशाला, कांगड़ा और सोलन में बारिश के आसार हैं. पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने पर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
राजस्थान
राजस्थान में भी मानसून सक्रिय रहेगा. पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, धौलपुर और बूंदी में बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.
मध्य प्रदेश
पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, देवास, जबलपुर, रीवा, सतना, सागर और नर्मदापुरम में बारिश के आसार हैं.
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कई जगह बारिश का दौर जारी रह सकता है. 10 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है और गरज-चमक भी हो सकती है. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, कोरबा, मुंगेली, जगदलपुर और अंबिकापुर में बारिश हो सकती है.
पंजाब और हरियाणा
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 10 अगस्त को बारिश हो सकती है. अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार और कुरुक्षेत्र में बादल बरस सकते हैं.
झारखंड
झारखंड में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह और दुमका में बारिश हो सकती है.
ओडिशा
ओडिशा में कई जगह बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. भुवनेश्वर, कटक, पुरी, राउरकेला, संबलपुर, बालासोर, बेरहामपुर और अंगुल में बारिश के आसार हैं.
पश्चिम बंगाल और सिक्किम
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, आसनसोल और दुर्गापुर में बारिश हो सकती है. सिक्किम में पहाड़ी इलाकों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है.
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के विदर्भ में 10 अगस्त को बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है. मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भी मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी. मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर, अमरावती, अकोला, नासिक, औरंगाबाद और कोल्हापुर में बारिश हो सकती है.
गुजरात
गुजरात में 10 अगस्त को कुछ इलाकों में बारिश और बिजली चमकने की संभावना है. अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और भरूच में बारिश हो सकती है.
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 10 अगस्त को कई जगह बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अनुमान है. श्रीनगर, जम्मू, पहलगाम, गुलमर्ग, कटरा, अनंतनाग और आसपास के इलाकों में मौसम बदल सकता है.
गोवा
गोवा और कोंकण क्षेत्र में मानसून सक्रिय रहेगा. पणजी, मडगांव, वास्को द गामा और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं. कोंकण में कई जगह बारिश हो सकती है.
कर्नाटक
कर्नाटक के तटीय इलाकों में बारिश का दौर रहेगा. बेंगलुरु, मंगलुरु, मैसूरु, हुबली, बेलगावी, उडुपी और कारवार में बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
केरल
केरल में कई जगह बारिश जारी रहने की संभावना है. तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड, त्रिशूर, कन्नूर और अलप्पुझा में बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं.
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ जगह बारिश के साथ बिजली चमक सकती है. विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, तिरुपति, काकीनाडा, हैदराबाद, वारंगल, करीमनगर और निजामाबाद में बारिश के आसार हैं.
पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 10 अगस्त को बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. ईटानगर, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, जोरहाट, सिलचर, शिलांग और तुरा में बारिश के आसार हैं. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ जगह बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें