scorecardresearch

Today Weather Update: बदला मौसम का मिजाज... देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

IMD ने 6 अप्रैल 2026 के लिए देश के विभिन्न राज्यों में मौसम को लेकर महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है. उत्तर से लेकर मध्य भारत तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है.

Today Weather 5 April 2026 Today Weather 5 April 2026

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 
 
उत्तर भारत में आंधी और ओलावृष्टि का साया
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में आज मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. हरियाणा और पंजाब के यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और अमृतसर जैसे जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

पहाड़ी राज्यों में अलर्ट
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे ऊंचे पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें.

ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में IMD ने छत्तीसगढ़ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. बिहार और झारखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. बिहार के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं.  

तापमान और गर्मी का हाल
देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है. हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत में 5 और 6 अप्रैल को तापमान में 2-4°C की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. इसके विपरीत, पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों तक तापमान में 3-5°C की गिरावट आने की संभावना है, जिससे वहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. 

 

ये भी पढ़ें