Nitish Rajput (Photo/Instagram)
Nitish Rajput (Photo/Instagram)
यूट्यूबर नीतीश राजपूत एक बार फिर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है. नीतीश अक्सर अपनी यूट्यूब वीडियोज के लिए चर्चा में रहते हैं. आखिर नीतीश राजपूत कौन हैं? ये कहां के रहने वाले हैं? इनकी पढ़ाई-लिखाई कहां हुई है? ये यूट्यूबर पर किस तरह के वीडियो बनाते हैं? चलिए आपको इस चर्चित चेहरे के बारे में बताते हैं.
कौन हैं यूट्यूबर नीतीश राजपूत?
नीतीश राजपूत सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर शोध आधारित वीडियो बनाते हैं. नीतीश राजपूत एक मशहूर यूट्यूबर हैं. उनका यूट्यूब चैनल काफी पॉपुलर है. उनके यूट्यूबर चैनल पर 8.13 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इनके 280.8K फॉलोवर्स हैं. जबकि इनके इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं.
नीतीश राजपूत उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं. उनका जन्म 4 अक्तूबर 1989 को हुआ था. नीतीश की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुआ. हालांकि बाद में उनकी फैमिली दिल्ली में रहने चली गई. नीतीश ने गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई की है. नीतीश के पिता आईएसपी फर्म चलाते थे, जबकि उनकी मां हाउसवाइफ थीं.
कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं नीतीश राजपूत?
नीतीश राजपूत की प्रॉपर्टी की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल प्रॉपर्टी 86.79 करोड़ से 127.92 करोड़ रुपए के बीच है. यूट्यूब चैनल से उनकी सबसे ज्यादा इनकम होती है..
ये भी पढ़ें: