आरोपी देवर
आरोपी देवर
कानपुर में रविवार शाम को एक देवर ने शहर के सबसे सुरक्षित इलाके, कैंट में घर में घुसकर अपनी भाभी की बहन की हत्या कर दी. हत्या का कारण सिर्फ इतना था कि उसके भाई-भाभी का तलाक का मुकदमा चल रहा था. पिछली तारीख को भाभी अदालत नहीं पहुंची थी, और केवल इसी बात पर गुस्साया देवर भाभी के घर पहुंच गया.
घर पर आकर देवर ने भाभी से बहस शुरू कर दी. बहस के दौरान भाभी की बहन ने बीच बचाव करने की कोशिश की. जिसकपर देवर का पारा चढ़ गया और उसने कट्टा चला दिया. उसने गली मार कर भाभी की बहन की हत्या कर दी. जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके हत्यारे देवर की तलाश शुरू कर दी है.
कानपुर के कैंट इलाके में रहने वाली चांदनी की बहन सरोजिनी की शादी उन्नाव के कल पूर्व के रहने वाले संतोष से हुई थी. शादी 2020 में हुई थी लेकिन ढाई साल पहले पति ने पत्नी से मारपीट की थी, जिसके बाद वह मायके आ गई. इसके बाद पत्नी ने पति और उसके परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया. इसका मुकदमा उन्नाव में चल रहा था. सरोजिनी का आरोप है कि 30 जुलाई को तारीख को मां की तबीयत खराब होने के चलते वह अदालत नहीं पहुंच पाई थी. जिससे पति संतोष नाराज था और शाम को वह घर पर आया और उसने तारीख पर न पहुंचने को लेकर लड़ाई की. इस दौरान पति ने मारपीट भी की तो बहन चांदनी ने बीच बचाव कर के उसको भगा दिया.
शाम 7:00 बजे संतोष का छोटा भाई विनोद अपने दो-तीन साथियों के साथ सरोजनी के घर पर आ गया. उस समय वह बहन चांदनी के साथ घर पर मौजूद थी. विनोद ने आते ही झगड़ा शुरू कर दिया कि तुम तारीख पर क्यों नहीं आई. जिसके बाद भाभी से उसका झगड़ा शुरू हो गया. बीच बचाव करने आई बहन चांदनी ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने तुरंत कट्टा निकालकर चांदनी को गोली मार दी. जिसके बाद अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया.
हत्या की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची. चांदनी की बॉडी को लेकर केपीएम हॉस्पिटल पहुंची वहां डॉक्टर ने उसकी मृत्यु घोषित कर दिया. इस मामले में चांदनी के पति उपेंद्र का बुरा हाल है क्योंकि उसका कहना है मेरी पत्नी का तो कोई विवाद भी नहीं था संतोष की लड़ाई अपनी पत्नी से थी मेरी पत्नी ने तो सिर्फ लड़ाई बचाने के लिए बीच बचाव किया और उसके देवर ने मेरी पत्नी की हत्या कर दी मेरी छोटी सी बच्ची है.