scorecardresearch

पेट पर मोदी की पेंटिंग और पीठ पर डस्टबिन, पीएम को चाय पिलाने का सपना लिए शहर-शहर घूम रहा शख्स

बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले अशोक कुमार साहनी पीएम मोदी के जबरा फैन हैं. अशोक ने अपने पूरे शरीर को मोदी के रंग में रंग रखा है. अपने पेट पर मोदी की पेंटिंग भी बनाई है और सिर पर आगे की तरफ भारत का नक्शा बनाया है. सिर के पीछे जय हिंद लिखवाया है, सिर के दाहिने साइड में स्वच्छ भारत लिखवाया है और पीठ पर डस्टबिन टांग रखा है. उनका सपना है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथ से एक कप चाय पिलाएं.

Ashok Kumar Sahni, a resident of Bihar's Muzaffarpur, is a Jabra fan of PM Modi. He has PM Modi's painting on his belly and map of India on his head.